वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने लोगों का मन मोहा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 15 October 2019

वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने लोगों का मन मोहा

गांधी काॅलोनी स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेश शास्त्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहत मल्होत्रा व सुरजीत नागर मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि आश्रम धर्मार्थ सुधार ट्रस्ट ने किया था। प्रधान किशोरी लाल के अनुसार इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान वाल्मीकि से संबंधित झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। वापस आश्रम पहुंचने पर इसका फूलों और रंगबिरंगी आतिशबाजी से स्वागत किया गया।

इस दौरान शास्त्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की आज समाज को जरूरत है। इस मौके पर मोहित मल्होत्रा व सुरजीत नागर ने कहा कि हमें कुरीतियों को मिटाकर एक स्वच्छ समाज की स्थापना करनी चाहिए और सभी को संगठित रहना चाहिए। क्योंकि एकता में बल है।

वाल्मीकि आश्रम धर्मार्थ सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ज्ञान के भंडार थे। जिन्होंने शिक्षा के प्रसार को बढ़ाया। इसलिए हमें शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा हम जल्द ही भगवान वाल्मीकि के नाम से एक स्कूल खोलने जा रहे है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा व पाठ्य सामग्री दी जाएगी। इस मौके पर सतनाम सिंह मंगल, दिलीप बहोत,बलूर कांगड़ा, वाल्मीकि सेना के प्रधान राकेश पाल, लक्ष्मण टांक, शादीलाल, मनोहर लाल, बनवारी लाल, सोहन लाल खलीफा, सतीश, संजय तमोली, राकेश पाल, धनसिंह प्रधान, खूबीराम चौधरी, राजू प्रचारी, सुभाष गहलोत, रम्मी, राजेश,पप्पू, हरीश, मामचंद बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - a grand procession came out on the occasion of valmiki39s revelation the tableaux appealed to the people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VI5UZa

ADD











Pages