
वाराणसी. आम आदमी पार्टी द्वारा सोमवार को बेनियाबाग में आयोजित 'जन अधिकार रैली' में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'देश और कई राज्यों में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। मैं यहां व्यवस्था परिवर्तन के लिए आवाज़ उठाने आया हूं। मैं बीजेपी के नेता, सांसद और कार्यकर्ता की नाते यहां नहीं आया हूं।' बता दें कि इस रैली में पू्र्व बीजेपी नेता और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को भी शामिल होना था लेकिन वो यहां नहीं पहुंचे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lyIHHm