छात्रों को स्किल डिवेलपमेंट की दी जानकारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

छात्रों को स्किल डिवेलपमेंट की दी जानकारी

अग्रोहा | राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कालीरावण में आयोजित पांच दिवसीय लाइफ स्किल डिवेलपमेंट कैंप के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्याध्यापक उमेद सिंह ने किया और अध्यक्षता एबीआरसी जयबीर झाझड़िया ने की। छात्राओं को प्रशिक्षक मनिता सिहाग अाैर विजेंद्र सिंह ने कई विषयों पर जागरूक कर जीवन कौशल के बारे में जानकारी दी। उमेद सिंह ने कहा कि जीवन कौशल वह क्षमता है, जो व्यक्ति को रोजमर्रा की जिंदगी की चुनौतियों और मांगों का पूरा करने में मदद करता है। शिक्षा के स्तर पर देखा जाए तो जीवन कौशल शिक्षा स्कूल शिक्षा का मुख्य उददेश्यों को पूर्ण करती है। सिहाग ने कहा कि किशोरा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण प्रगति और विकास की अवस्था है, जिसमें बचपन से वयस्त होने की यात्रा तय की जाती है। इसमें तेजी से होने वाले मानसिक और शारीरिक परिपक्वता के लक्षण दिखाई देते है। किशोर व्यवस्था एक स्थिति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fm11NX

ADD











Pages