बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 14 March 2020

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी


चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से जहां मौसम में ठंडक आई है वहीं फसलों को लेकर किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। बरसात से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। रही सही कसर शनिवार को हुई ओला-वृष्टि ने पूरी कर दी। शनिवार दोपहर बाद उगाला, धीन, बराड़ा व मुलाना के कई गांवों में
ओलावृष्टि हुई।

किसान विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह व धर्म सिंह राजपूत ने बताया कि बरसात के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। फसल पर ही किसानों की आर्थिक स्थिति टिकी होती है। किसानों ने बताया कि बरसात व ओलावृष्टि से सब्जी को भी नुकसान हुआ है। बरसात के कारण वाहन चालकों को कस्बा की कई गलियों में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IPEA5I

ADD











Pages