सरकार अध्यादेश लाकर या विशेष कानून बनाकर हटाए गए पीटीआई टीचरों को फिर से नाैकरी पर रखे। लेकिन वर्तमान भाजपा-जजपा सरकार ने कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने ला दिया है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कही। वह गुरुवार काे पीटीआई द्वारा दिए जा रहे धरने पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दे रहे थे। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेन्द्र सूरा ने भी समर्थन दिया।
गर्ग ने कहा कि गठबंधन सरकार जनता को रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने में लगी हुई है। जबकि सरकार को सुप्रीम कोर्ट में पीटीआई टीचरों के हक की वकालत करनी चाहिए थी। सरकार की नियत साफ है तो सरकार को अध्यादेश लाकर पीटीआई टीचरों की फिर से नौकरी पर रखने का काम करे। इस अवसर पर भूपेंद्र गंगवा, अश्विनी शर्मा, बाला देवी, दिलबाग सिंह हुड्डा, दलजीत पंघाल, अमर गुप्ता, सुशील शर्मा, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस एडवोकेट कमल सहरावत आिद मौजूद थे।
सरकार 1983 परिवाराें के साथ कर रही खिलवाड़: पंकज
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्य मांगाें काे लेकर पिछले ग्यारह दिनाें से जिला मुख्यालय के सामने अनशन पर बैठे हैं। वीरवार काे अनशन की अध्यक्षता भाई पीटीआई पंकज कुमार ने की। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि 1983 पीटीआई न केवल पीटीआई है बल्कि वे 1983 परिवार हैं। जिनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YvMt8W