
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की है। वहीं, दूसरे दलों से आए नेताओं के वर्करों को दो टूक भी कहे। सीएम ने कहा कि संगठन में तीन तरह के कार्यकर्ता हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं। पहले कार्यकर्ता संगठन के कार्य तक सीमित रहते हैं। दूसरे सरकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं और तीसरे वे होते हैं, जो दूसरी पार्टियों से आए हैं। इनमें कुछ नाराजगी हो सकती है। उनकी चाहत अधिक होती है। सीएम मंगलवार को चंडीगढ़ में अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इधर, जींद में भाजपा के कुरुक्त्र से सांसद षे राजकुमार सैनी ने फिर अपनी ही पार्टी पर हमला बोला है। सांसद सैनी ने कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि मैं उनके काम का नहीं हूं तो वह उठाकर फेंक दे, सैनी जींद में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NJerX9