
छठी से 12वीं कक्षा की 22 हजार लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि राह चलते मनचले अगर पकड़े तो हाथ छुड़ाकर लड़कियां उसे गिरा सकें। प्रशासन की ओर से ऐसी लड़कियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। 20 जुलाई से इसे समालखा ब्लॉक से शुरू करने की प्लानिंग है। जहां पर सरकारी स्कूलों में ऐसी 2347 लड़कियां है। अगले पांच माह में पूरे जिले को कवर किया जाएगा। डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत जिले की बड़ी कंपनियां इसका खर्च उठाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JaRNUk