किक बॉक्सिंग में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

किक बॉक्सिंग में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

फरीदाबाद| तेलंगाना में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-3 बल्लभगढ़ निवासी 9 वर्षीय कनव और 15 वर्षीय अश्लेषा ने भाग लिया था। 17 से 20 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में कनव ने दो स्वर्ण पदक जीते। वह एमडीपीएस में कक्षा 4 में पढ़ते हैं। इसी तरह अश्लेषा ने ब्रांज मेडल जीता। वह रावल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। सोमवार सुबह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ता अनीता सहरावत, बार काउंसिल के पूर्व मनोनीत सदस्य एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, कोच सचिन गोला, संतोष अग्रवाल, चन्द्रो देवी, कंवर सहरावत, कविता, विनोद, सचिन, अमित, दिनेश आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2kFNZnM

ADD











Pages