
फरीदाबाद| पाली मैदान पर सोमवार को खेले गए पांचवें ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अयाज स्पोर्ट्स क्लब ने डिलाइट क्लब को 60 रन से हरा दिया। मैच में मृणांक सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। डिलाइट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर अयाज स्पोर्ट्स क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। टीम 46.2 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज ओजस ने सर्वाधिक 49 और कार्तिक यादव ने 25 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी टीम के लिए रन जोड़े। डिलाइट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु कौशिक ने 4, अंकित कुकरेजा ने 3 और आकाशदीप सैनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिलाइट क्लब ने 31.5 ओवर में ही 139 रन पर सिमट गई। अयाज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मृणांक ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2kFO0rQ