
चांग | चांग में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों काे सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 12 जनवरी को बापोड़ा के आईपीएस स्कूल में हुई थी। रविवार को चांग में हुए कार्यक्रम में सरपंच देवेंद्र कालरा ने व अन्य गणमान्य लोगों ने विजेताओं को सम्मानित किया। रिया ने अंडर 35 किलो भार वर्ग में सिल्वर व सपना ने अंडर 46 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36NlM1j