सर्कल कबड्डी में खरक जाटान विजेता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

सर्कल कबड्डी में खरक जाटान विजेता

सैय में देर रात साढ़े 12 बजे बिजली की राेशनी में संपन्न हुई सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता पर गांव खरक जाटान की टीम ने मेजबान गांव सैय की टीम से चार अंकों के अंदर से जीत दर्ज कर कब्जा जमाया। रवि दौरा, बीका छात्तर व विनय खत्री को बेस्ट रेडर व मोहित ढिंग व विपिन को बेस्ट कैचर के अवार्ड से नवाजा गया। विजेताओं को विधायक विशंभर वाल्मीकि व सरपंच कपूर सिंह ने सम्मानित किया।

गांव सैय में बाबा रणजीत नाथ कमेटी के तत्वावधान में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा व पंजाब की 62 टीमों ने भाग लिया। फाइल मुकाबला रात साढ़े 12 बजे गांव सैय व खरक जाटान की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में जिस समय गांव सैय की टीम के 12 अंक थे तभी टीम का मुख्य रेडर प्रदीप चोटिल होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गया। उस समय गांव खरक जाटान की टीम के 16 व सैय की टीम के 12 अंक थे। सैय गांव की टीम के लिए मुकाबले में बना रहना बेहद मुश्किल था इसलिए गांव सैय की टीम ने मुकाबले को बीच में ही छोड़ दिया और खरक जाटान की टीम चार अंकों के अंदर से विजय रही। इससे पहले प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला गांव लाठ जिला सोनीपत व गांव सैय की टीम के बीच हुआ। जिसमें सैय की टीम ने 15 अंक व लाठ की टीम ने 10 अंक हासिल किए और सैय की टीम ने पांच अंकों के अंदर से जीत हासिल की। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गांव खरक जाटान की टीम ने सिंघवा जिला हिसार की टीम को 12 के मुकाबले 15 अंकों से हराकर फाइल में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का खिताब रवि दौरा, बीका छात्तर व विनय खत्री को व बेस्ट कैचर का ईनाम खरक जाटान के खिलाड़ी मोहित ढिंग व विपिन खत्री को दिया गया। मुख्यातिथि विधायक बिशंभर वाल्मीकि व विशिष्ट अतिथि गांव सैय के सरपंच कपूर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने गांव में खेल स्टेडियम बनवाने तथा गांव की गलियों के निर्माण के लिए 28 लाख रुपये की घोषणा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Nw8xT

ADD











Pages