साथी श्रमिक के मोबाइल में खुद की प|ी का फोटो देखकर एक व्यक्ति ने श्रमिक के साथ मारपीट की। श्रमिक ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में अंबेडकर कालोनी भिवानी निवासी विशाल ने बताया कि वह गांव पुर के राधा कृष्ण ईंट भट्ठे पर ईंट की निकासी का कार्य करता है। 21 फरवरी को वह ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था।
इसी दौरान गांव सिवाड़ा निवासी अमित ने उसका मोबाइल फोन ले लिया। अमित ने मोबाइल लेने के बाद उसे कहा कि मोबाइल में उसकी प|ी का फोटो कैसे आया। विशाल ने उससे बताया कि भिवानी निवासी नंदू ने उसके पास पास यह फोटो भेजा था। इसी बात को लेकर अमित ने उस पर हमला कर दिया। घायल ने अमित पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर गांव सिवाड़ा निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37SxqYa