दयानंद हाई स्कूल में शनिवार को वार्षिक महोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। प्रोग्राम में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें सामाजिक जागरूकता व देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ-साथ भ्रूण हत्या, अनपढ़ता, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों पर शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। स्कूल प्रिंसिपल पूजा बिंदल, निदेशक नवीन बिंदल, कामरेड विष्णु दत्त शर्मा सहित अनेक लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न उपकरण के बारे में बताया। इस अवसर पर एडवोकेट विनय शर्मा, अध्यापक जोगेंद्र सिंह, धर्मवीर, पवन, राजकुमार, अंकुश, मुकेश कुमार, रमेश मौजूद थे।
भट्टूकलां। स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uqlQ9e