सर्वे करने पर गांवाें में 40 हजार अवैध कनेक्शन िमले, वसूला जाएगा एक साल का पेयजल बिल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 March 2020

सर्वे करने पर गांवाें में 40 हजार अवैध कनेक्शन िमले, वसूला जाएगा एक साल का पेयजल बिल

9 मार्च को घर से निकला था बरोदा निवासी राकेश

क्राइम को कंट्रोल करने को लेकर खुबडू रोड पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी खुलने से पहले ही देर रात बरसात में आए बेखौफ बदमाश एचडीएफसी की एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 23 लाख 70 हजार रुपए की नकदी थी। बदमाशों ने रात करीब सवा दो बजे वारदात को अंजाम दिया है। एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर एटीएम मशीन के अंदर ही लगी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाश ब्रेजा गाड़ी में आये थे। जोकि एटीएम केबिन से करीब 200 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है। वारदात के समय एटीएम केबिन पर सुरक्षा को लेकर गार्ड नहीं था। हालांकि गार्ड लगा है लेकिन उसकी ड्यूटी सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक है। लाइन पार चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुंडू ने बताया कि काफी समय से बंद पड़ी चौकी को दोबारा शुरू किया गया है। इस चौकी के अधीन गांधी नगर के अलावा गुमड़, खेड़ी गुर्जर, अहीर माजरा, अगवानपुर व गढ़ी झंझारा गांव जोड़े गए हैं।

फ्लाईओवर के नीचे पुलिस लाइनपार चौकी बंद पड़ी थी। बुधवार को पुलिस कप्तान ने दोबारा पुलिस चौकी खोलने के आदेश देने के साथ ही चार पुलिस कर्मियों को डेपुट किया था। पुलिस कर्मियों ने चौकी में पहुंचे नहीं थे।

हर गांव व हर मकान तक जागरूकता, छाेटे बच्चाें पर विशेष ध्यान

जिले की कुल आबादी 1480298

एरिया स्क्वायर किलाेमीटर 2206

गांव 347

मकान 335554

0 से 5 साल के बच्चे 21448

राजकीय स्कूल 721

प्राइवेट स्कूल 536

कालेज 50 आईटीआई 4

संदिग्ध मरीज के सैंपल एमअाे या मेडिकल अाॅफिसर लेंगे, स्टाफ नर्स को भी दी ट्रेनिंग

काेराेना वायरस के संदिग्धों का टैस्ट अब दिल्ली व पूना लैब में नहीं हाेगा। बल्कि इसकी व्यवस्था सरकार ने खानपुर मेडिकल कालेज में कर दी है। इस किट जिससे काेराेना के टेस्ट हाेते हैं वह खानपुर मेडिकल काॅलेज में पहुंच गई है। संदिग्ध के सेंपल एमअाे अर्थात मेडिकल अाॅफिसर लेंगे। हालांकि ट्रेनिंग एलटी व स्टाफ नर्स की भी करवाई है।

हर अस्पताल कोरोना वायरस को लेकर रहे तैयार : नोडल अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए काे काल कर कहा कि वह काेराेना वायरस काे लेकर तैयार रहें। नाेडल अधिकारी दिनेश ने आईएमए के सदस्याें काे कहा कि वह अपने से संबंधित हर अस्पताल में एक कमरा अलग रखे। जरूर पड़ने पर इन कमराें का इस्तेमाल आइसाेलेशन वार्ड के लिए किया जाएगा।

काेराेना महामारी घाेषितकाेई इलाज से मना नहीं कर सकेगा

{ नाेडल अधिकारी डाॅ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि काेराेना काे महामारी घाेषित कर दिया है।

{ महामारी एक्ट लागू हाेने के बाद इस बीमारी से पीड़ित काेई व्यक्ति अपने घर पर नहीं रह सकेगा। स्वास्थ्य विभाग उसे अपने आईसालेशन वार्ड में रखकर इलाज देगा। यदि काेई मना करता है ताे यह एक्ट का उल्ल्घंन हाेगा।

{ भीड़ वाली जगह जहां खाने पीने के लिए ज्यादा लाेग इकट्ठा हाेते हैं, इन पर जरूरत पड़ने पर राेक लगाई जा सकेगी।

{ जिले में यदि काेई बड़ा समाराेह हाेना है, काेई सत्संग हाेना है ताे वायरस न फैले, इसके चलते इन पर भी स्वास्थ्य विभाग राेक लगा सकेगा।

एसडीएम और नाेडल अधिकारी ने किया बढ़खालसा सीएचसी का दौरा

बढ़खालसा में स्वास्थ्य विभाग ने नई बिल्डिंग बनाई है। फिलहाल इसका उद्घाटन नहीं हुअा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे आबादी से बाहर सुरक्षित मानते हुए यहीं पर जिले का अब तक का सबसे बड़ा आईसालेशन वार्ड बनाने की तैयारी की है। एसडीएम व नाेडल अधिकारी दिनेश छिल्लर ने गुरुवार काे इस बिल्डिंग का विजिट किया। यहां जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। जायजा लेने पर पाया कि बिल्डिंग में फिलहाल बिजली का कनेक्शन नहीं है। उन्हाेंने तुरंत यहां बिजली का कनेक्शन करने के लिए कहा। डाॅक्टर दिनेश ने कहा कि 25 बेड का आइसाेलेशन वार्ड दाे दिन में यहां शुरू कर दिया जाएगा।

काेराेना वायरस काे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां

भास्कर न्यूज | साेनीपत

काेराेना वायरस काे लेकर जिले में युद्धस्तर पर तैयारियाें शुरू हाे गई हैं। गुरुवार काे महामारी एक्ट की नाेटिफिकेशन अाने के बाद नागरिक अस्पताल में जिले के सभी डाॅक्टर, एसएमअाे की ट्रेनिंग करवाई गई। इसके साथ सभी एसएमअाे व एमअाे काे निर्देश दिए कि वह अपने पीएचसी व सीएचसी पर तुरंत प्रभाव से फ्लू क्लीनिक की शुरुअात करें। जिले की 34 पीएचसी व 7 सीएचसी पर फ्लू क्लीनिक में ही जुकाम, खांसी के मरीजाें का उपचार हाेगा। पीपीई किट पहने, कैसे सैंपल लेना है यह सब डाॅक्टर काे बारिकी से बताया गया।

उपभोक्ताओं पर बकाया हैं तीन करोड़ रुपए

जलापूर्ति विभाग ने शहर और गांवों में पेयजल शुल्क अलग-अलग तय किया हुआ है। गांवों में जनरल उपभोक्ताओं से 50 रुपए और एससी वर्ग के उपभोक्ताओं से 40 रुपए पेयजल शुल्क लिया जाता है। शुल्क कम होने के बावजूद भी उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रूपए बकाया हैं। नियमित रूप बिलों का भुगतान नहीं करने पर बकाया राशि लगातार बढ़ रही है।

गांवों में घरों का सर्वे करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। कर्मचारियों ने करीब 80 हजार घरों का सर्वे कर डाटा एकत्रित किया है। डाटा को ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन नियमित कर उन्हें बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-सुदेश, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।

सफीदों रोड पर गड‌्ढे भरने को नई लेयर बिछाएगा पीडब्ल्यूडी

भास्कर न्यूज |गोहाना

गोहाना-सफीदों को चोड़ा करने के प्रपोजल को मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिली हैं। मुख्यालय ने सड़क पर गड्ढे भरने के लिए नई लेयर बिछाने की मंजूरी दी हैं । इस कार्य पर करीब 5.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग ने टेंडर जारी किया है।

गोहाना-सफीदों रोड की बढ़ाने का कार्य वर्ष 2014 में किया गया था । उस दौरान चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की गई थी। रोड पर ट्रैफिक बढ़ा हैं । इसे देख पीडब्ल्यूडी ने चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसका प्रपोजल बनाकर अधिकारियों ने मुख्यालय भेजा था। वहीं, लंबे समय से रोड की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। जिसके चलते वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। मुख्यालय ने रोड को अधिक टूटने से बचाने के लिए नई लेयर बिछाने की मंजूरी दी है। नई लेयर पीडब्ल्यूडी अधिकारी अपने डिविजन के अंतर्गत आने वाले रोड पर ही बिछाएंगे। लेयर बिछाने के बाद ग्रामीणों को गड्ढों से निजात मिल जाएगी। अधिकारी के अनुसार प्राइवेट एजेंसी कार्य कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सड़क की मरम्मत करने की मांग ग्रामीण कई बार अधिकारी से कर चुके हैं।

शिकायत पर कार्रवाई की गई है


अनाज मंडी के आसपास अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई है। लोगों को भी जमीन खरीदने से पहले जांच की अपील की गई है। -अरविंद्र ढुल, डीटीपी, सोनीपत।

छह एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी को प्रशासन ने उजाड़ा

भास्कर न्यूज | गोहाना

जींद-महम बाईपास पर नई अनाज मंडी के सामने कुछ कॉलोनाइजरों द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। गुरुवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी निर्माणाधीन भवनों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। अवैध कॉलोनी में जिन प्लाॅटों की नींव भर रखी थी, उसे भी उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह से विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। नायब तहसीलदार, गोहाना ओमप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था।

टीम ने जेसीबी से करीब 6 एकड़ में काटी कई अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन दो भवन, चार कच्चे रास्ते, 12 चार दीवारी, 63 डीपीसी को उखाड़ दिया है। एटीपी नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि वे प्लाॅट खरीदने से पहले तहसील कार्यालय से जानकारी अवश्य जुटाएं। इसके बाद ही कॉलोनी में प्लाॅट खरीदें। नियमानुसार भी कॉलोनी काटने से पहले डीटीपी कार्यालय से मंजूरी लेनी पड़ती है। मंजूरी तभी मिलती है, जब सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड पूरे किए जाते हैं।

दो दिन से लापता व्यक्ति का शव गांव के तालाब में मिला

भास्कर न्यूज | गोहाना

बरोदा से लापता व्यक्ति का शव बुधवार शाम को गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक राकेश (34) बरोदा गांव का रहने वाला है। राकेश दो दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की मां धनपति के अनुसार राकेश हलवाई का कार्य करता था। कार्य के सिलसिले में वह घर से कई-कई दिन तक बाहर भी चला जाता था। 9 मार्च को वह घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। ग्रामीण जब तालाब पर गए तो उन्हें तालाब की दीवार पर चद्दर रखी हुई दिखाई दी थी। बुधवार को ग्रामीण तालाब की दीवार पर खड़े हुए थे। इस दौरान उन्हें तालाब में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरोदा थाना में दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। राकेश अभी अविवाहित था और दिमागी रूप से भी अस्वस्थ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह घर से आने के बाद तालाब की दीवार पर बैठ गया। इसी दौरान वह तालाब में गिर गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

सट्टेबाजी का विराेध किया ताे परिवार काे हाॅकी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

भास्कर न्यूज | साेनीपत

शहर के नंदवानी नगर में रात करीब साढे 11 बजे कपड़ा व्यापारी व उसके परिवार पर करीब 15 युवकाें ने हाॅकी, लात व मुक्काें से हमला कर दिया। परिवार काे पीटते देख महिला ने बचाव के लिए डंडा उठाया। तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाने में अाधे घंटे तक सर्वर डाउन बताकर खड़े रखा अाैर फिर कहा कि अाधे घंटे बाद अा जाना। उन्हाेंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

राकेश सचदेवा ने बताया कि वह नंदवानी नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। उनके पड़ाेस में एक मकान के अंदर सट्टा व जुअा खेल जाता है। उन्हाेंने सट्टा खाेलने वाले अाराेपियाें का विराेध किया तो अाराेपी उन पर भड़क गए। बुधवार की रात 15 से 20 युवक उनके घर के बाहर अाए अाैर उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। अाराेपियाें ने उसे, उसके भाई महेश, बेटे मितेश, प|ी सरली के साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की सारी घटना रिकॉर्ड है।

जिले में 120 बूथों पर गार्ड नहीं


जिले में 120 के करीब एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं है। रात काे लाखाें रुपए से भरी एटीएम मशीन की सुरक्षा शटर पर दाे ताले लगाकर की जा रही है। रात का गार्ड रखा ही नहीं। एक अनुमान के अनुसार जिले के करीब 220 एटीएम बूथों में रात करीब 30 करोड़ कैश रहता है।

एेसी जगह पर भी वारदात की जहां पुलिस चाैकी व पुलिस का पहरा : बदमाश वारदात करते समय पुलिस का भी भय नहीं मान रहे। अाराेपियाें ने पुलिस चाैकी के पास व पुलिस लाइन में लगे एटीएम काे भी निशाना बनाया।

सीआईए व पुलिस की टीम गठित : इंचार्ज


गन्नौर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि रुपए से भरी एटीएम उखाड़ कर ले जाने के मामले में केस रजिस्टर्ड करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सीआईए व पुलिस की टीम गठित की है।

लास्ट ट्रांजेक्शन ‌~1000 की 8 बजे हुई

बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र खुराना ने बताया कि खुबड़ू रोड पर फ्लाईओवर के नीचे जीएफ कंपनी के साथ बैंक का टाइअप है। कंपनी ने बुधवार को एटीएम में 16 लाख रुपए डाले थे। रात करीब 8 बजे आखरी ट्रांजेक्शन 1000 रुपए की हुई थी।

खुबड़ू रोड से बदमाश 23.70 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ ले गए

खानपुर मेडिकल काॅलेज में काेराेना वायरस की जांच के लिए किट पहुंचीं, बढ़खालसा सीएचसी की नई बिल्डिंग में सबसे बड़ा आइसाेलेशन वार्ड हाेगा

भास्कर न्यूज | गोहाना

ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल कनेक्शनाें का डाटा अाॅनलाइन करने के िलए सर्वे करने का कार्य पूरा हाे गया है। सर्वे में 40 हजार नए पेयजल कनेक्शन मिले हैं। ये कनेक्शन अवैध रूप से चल रहे थे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को 31 मार्च तक सभी कनेक्शनों का डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इन कनेक्शनधारकाें काे अप्रैल माह में पेयजल के बिल भेजे जाएंगे। कनेक्शन नियमित होने पर उपभोक्ताओं से करीब एक वर्ष का पेयजल बिल वसूला जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के करीब 40 हजार पंजीकृत उपभोक्ता हैं। जिन्होंने जलापूर्ति विभाग से कनेक्शन लिया हुअा था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभाग ने सभी गांवों में घरों का सर्वे करवाया है। अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की योजना के तहत गांवों के प्रत्येक घर में पेयजल सप्लाई पहुंचानी है। इसके लिए विभाग ने जनवरी माह में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया था। सर्वे का कार्य सक्षम युवाओं द्वारा करवाया गया है। गांवों में सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। सर्वे के दौरान गांवों में करीब 40 हजार घर ऐसे मिले, जिन घरों में चल रहा पेयजल कनेक्शन का विभाग के िरकाॅर्ड में नहीं था। विभाग को इन कनेक्शनों का बिल भी नहीं मिल रहा था। इससे विभाग को लाखों रूपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। विभाग अब इन कनेक्शन धारकों का डाटा ऑनलाइन कर उन्हें नियमित किया जाएगा। कनेक्शन नियमित होने के बाद अप्रैल माह से ही उपभोक्ताओं के बिल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

पढ़े पेज चार पर

बरसात के चलते मिल में कम पहुंच रहा गन्ना, धीमी गति से हो रही पेराई

एटीएम मशीन की सुरक्षा काे लेकर समय-समय पर बैंक अधिकारियाें के साथ मीटिंग की जाती है। बैंक अधिकारियाें काे कहा जाता है कि रात काे एटीएम पर गार्ड जरूर रखें। इसके साथ सिक्याेरिटी के दुष्टिगत अलार्म , सीसीटीवी भी दुरुस्त हाेने चाहिए। परंतु बैंक की चूक से बड़ी वारदात हाेती हैं। एटीएम सुरक्षा काे लेकर अाैर कारगर कदम उठाए जाएंगे। -जितेंद्र, डीएसपी हैडक्वार्टर।

सुरक्षा केे लिए नहीं था गार्ड, एटीएम में ही फिट था कैमरे का डीवीआर

सोनीपत. कोरोना वायरस से राहत दिलाने के लिए तैयारी करते स्वास्थ्य अधिकारी।

नौ वर्षों में बढ़ गए पांच हजार घर

क्षेत्र में घरों का सर्वे करने के लिए मुख्यालय ने अधिकारियों को एक डाटा उपलब्ध करवाया था। डाटा के अनुसार कर्मचारियों को 75 हजार घरों का सर्वे करना था। यह डाटा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर था। कर्मचारियों ने सर्वे किया तो क्षेत्र के गांवों में करीब 80 हजार घर मिले। जनगणना के बाद क्षेत्र में करीब पांच हजार घर बढ़ गए।

सर्वे करने के लिए विभाग ने 253 सक्षम युवा और चार बीआरसी की ड्यूटी लगाई हुई

कर्मचारियों की कमी के चलते बढ़ी अवैध कनेक्शनों की संख्या

जलापूर्ति विभाग में कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों की कमी के चलते ही गांवों में कनेक्शनों की जांच करने और अवैध कनेक्शनों को नियमित करने का कार्य नहीं हो रहा था। सरकार की योजना के अंतर्गत गांवों में कनेक्शनों का डाटा एकत्रित करने व उन्हें ऑनलाइन करने के लिए सक्षम युवाओं की मदद ली गई। गांवों का सर्वे करने के लिए विभाग ने 253 सक्षम युवा और चार बीआरसी की ड्यूटी लगाई हुई थी। सर्वे का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में कनेक्शनों को ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है।

गोहाना . जलापूर्ति विभाग कार्यालय में आवेदनों को ऑनलाइन करते हुए कर्मचारी।

अप्रैल से भेजे जाएंगे बिल, नया सर्वे कराने पर ग्रामीणा क्षेत्र में पेयजल कनेक्शनाें की संख्या बढ़कर 80 हजार हुई

सफीदों रोड पर नई लेयर बिछाई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई हैं। कार्य पर करीब 5.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लेयर बिछने के बाद वाहन चालकों को फायदा होगा। प्रयास है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके लेयर बिछाने का कार्य शुरू करा दिया जाए।
-सुमित कुमार, एसडीओ,पीडब्ल्यूडी,गोहाना।

ब्लाइंड मोड़ पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

योजना के अनुसार गोहाना-सफीदो रोड पर ब्लाइंड मोड़ चिन्हित किए हैं, जहां पर हादसे अधिक होते हैं। हादसे रोकने के लिए सभी ब्लाइंड मोड पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाएं जाएंगे। जिससे वाहन चालकों को दूर से ब्लाइंड मोड़ के बारे में पता चल सके। अधिकारी का कहना है कि सड़क पर हादसों का ग्राफ कम करने की दिशा में भी विभाग कार्य कर रहा है।

गाेहाना . गोहाना-सफीदों रोड, जिसका नवनिर्माण किया जाना है।

डीटीपी कर चुके पहले भी कार्रवाई

डीटीपी कार्यालय की तरफ से महम-जींद रोड बाईपास पर अवैध कॉलोनी विकसित होने से रोकने के लिए पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान बाईपास रोड पर बने भवनों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया था। उस दौरान प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील भी की थी कि यह क्षेत्र में कॉलोनी विकसित करने की मंजूरी नहीं ली हुई हैं। इसलिए वे यहां पर भवन का निर्माण न करे और न ही यहां पर जमीन खरीदें।

गोहाना . जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण तोड़ते हुए।

पोलपट्‌टी**

नंदवानी नगर में झगड़े के बारे में पता चला है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। अरोपियों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। - जशनदीप रंधावा, एसपी साेनीपत।

दाे साल तीन महीने में जिले में 18 एटीएम ताेड़ ‌~1.70 कराेड़ चुराए

सोनीपत | एटीएम मशीनाें काे बदमाश बार-बार अपना निशाना बन रहे हैं। जबकि बैंक व पुलिस एटीएम की सुरक्षा काे चाैकस नहीं कर पा रही है। जनवरी माह में जहां बदमाशाें ने बहालगढ़ स्थित एटीएम मशीन का उखाड़ा था, वहीं अब खूबडू में वारदात कर 23 लाख 70 हजार रुपए से भरी मशाी काे उठा ले गए। बदमाश साेनीपत में दाे साल तीन माह में 18 मशीनाें काे अपना निशाना बन चुके हैं। यहां से इन्हाेंने करीब एक कराेड़ 70 लाख रुपए की नकदी चुराई है ।


पानीपत | शुक्रवार 13 मार्च, 2020



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged
Ganaur News - haryana news on survey 40 thousand illegal connections were lost in villages one year drinking water bill will be charged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aS2Y2i

ADD











Pages