25 करोड़ पास, फिर भी रेलवे फाटक पर पुल निर्माण अटका - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 March 2020

25 करोड़ पास, फिर भी रेलवे फाटक पर पुल निर्माण अटका


रतिया- टोहाना रोड पर जमालपुरशेखां रेलवे फाटक पर ऊपरगामी पुल की खास जरूरत है। इस पुल के लिए 25 कराेड़ रुपये की राशि स्वीकृत हाेने के बावजूद इस पर काम शुरू नहीं हाे पा रहा है। लाेगाें ने प्रशासन से इस पुल का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है।

लुधियाना- हिसार रेलमार्ग पर स्थित जमालपुर स्टेशन से प्रतिरोज दर्जनभर अप- डाउन की सवारी गाड़ियों का आवागमन होता है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मालगाडिय़ों का भी यहां से गुजरना होता है। ऐसे में ये फाटक अधिकांश समय बंद रहता है। एक ट्रेन गुजरने तक यहां करीबन आधा घंटा समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होने से वाहन चालकों को मशक्कत करनी पड़ती हैं। रेलवे फाटक बंद होने के रास्ते टोहाना-फतेहाबाद व रतिया के रास्ते आते जाते हैं। इस पुल की मांग को देखते हुए तत्कालीन विधायक सुभाष बराला की ओर से 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी हो गई थी। डेढ साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद जमीनी स्तर पर अभी तक शुरू नहीं हाे पाया है। करीब एक पहले राज्य सरकार ने उक्त रेलवे ओवरब्रिज की ड्राइंग को भी मंजूर कर दिया था।

4 माह में काम शुरू होगा

रतिया-टोहाना मार्ग पर रेलवे क्राॅसिग पर ओवरब्रिज का निर्माण को लेकर रेलवे विभाग आवेदन किया गया है। जिस पर अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा। चार महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा।\'\' रामफल सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IEJWk9

ADD











Pages