मेलों से लेकर रेलों पर ‘कोरोना इफेक्ट’ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

मेलों से लेकर रेलों पर ‘कोरोना इफेक्ट’

कैंट व सिटी के आइसोलेशन वार्ड
में 2 मरीजों को निगरानी में रखा, 3 सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे


जिस युवक को निगरानी में रखा, वह दिल्ली एयरपोर्ट से भाई को लेकर आया था

कोरोना वायरस आइसोलेशन वार्ड से 3 सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे गए हैं। इनमें से दो युवकों को तो कुवैत से लौटे युवक के साथ संपर्क में आने के बाद खांसी-जुकाम की शिकायत थी। जबकि बलदेव नगर का तीसरा व्यक्ति 1 मार्च को दुबई से लौटा है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट वीरवार को आ जाएगी। फिलहाल एक युवक को कैंट तो दूसरे तो सिटी सिविल अस्पताल को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। तीसरा को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि जिस युवक को निगरानी में रखा गया है, वह 5 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से भाई को लेकर आया था। जबकि दूसरी युवक उसके साथ काम करता है। कुवैत से लौटा युवक हिमाचल प्रदेश के कसौली में चला गया था। उससे भी जांच के लिए संपर्क किया जा रहा है। यहां बता दें कि अभी तक अम्बाला जिला अस्पताल में कोरोना वायरस पॉजीटिव कोई केस सामने नहीं आया है।

फ्लू ओपीडी में रोजाना करीब 50 केस खांसी, जुकाम के पहुंच रहे : इससे पहले भी विदेशाें से अम्बाला में आए 216 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की टीम 28 दिन की निगरानी में रख चुकी है। यह सभी लोग ठीक हैं। बुधवार को सीएमओ कुलदीप कुमार ने भी सिटी सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। सिटी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में बनाई गई फ्लू ओपीडी में रोजाना करीब 50 केस खांसी, जुकाम के पहुंच रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग पहुंच रहे हैं जोकि विदेश से आए यात्रियों के संपर्क में थे। उन लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।

पेंशन के लिए लगने वाला बाेर्ड स्थगित

वृद्धावस्था सम्मान पेंशन लगवाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने मेडिकल बाेर्ड के लिए केस भेजने बंद कर दिए हैं। दूसरे वीरवार को बैठने वाले मेडिकल बाेर्ड भी स्थगित कर दिया है।

पहली से 8वीं तक की परीक्षाएं स्थगित

शिक्षा निदेशालय ने सरकारी अाैर प्राइवेट स्कूलाें में कक्षा पहली से 8वीं तक हाेने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इससे पहले सरकार ने 31 मार्च तक स्कूलाें में छुट्टी करने के निर्देश दिए थे। कुछ विषयाें की परीक्षाएं ली गईं थी, जबकि कई कक्षाअाें की परीक्षा शुरू हाेनी थी। मगर सरकार ने सभी काे स्थगित करने का फैसला लिया।

मंत्री विज का दरबार स्थगित


प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर शनिवार और रविवार को लगने वाले जनता दरबार को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।


स्वास्थ्य विभाग में छुट्टियां रद्द

कैंट सिविल अस्पताल के के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. सतीश समेत अन्य कर्मचारी की रिटायरमेंट नजदीक है। कुछ छुट्टी पर चले गए थे, जिनकी छुट्टियों को रद कर दी गई। एसएमओ 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। इसी तरह नर्सिंग स्टाफ की भी छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।

इधर इंसानी इंतजाम- भीड़ इकट्‌ठा न हो इसलिए कई सुविधाएं कुछ समय के लिए स्थगित

कहां कैसे इंतजाम, पढ़ें भास्कर की रिपोर्ट... पेज-3 पर

दुनिया की सेहत के लिए पंजोखरा साहिब व बादशाही बाग गुरुद्वारे में अरदास आज

एसजीपीसी व समूह संगत के सहयोग से कोरोना वायरस रोकथाम के लिए आरंभ किए गए अखंड पाठ साहिब का भाेग व अरदास समागम वीरवार को होगी। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब व सिटी के गुरुद्वारा बादशाही बाग में प्रात: 9 बजे विश्व शांति के लिए अरदास होगी।

सिटी का अम्बिका देवी मंदिर।

वायरस के डर से भगवान के दर पर भी असर, फिर भी उसी के दर का सहारा**

Á नवरात्राें में होने वाले कीर्तन, चाैकी, जागरण और भंडारा स्थगित कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक मंदिरों में कोई कार्यक्रम नहीं हाेगा। शहर के मुख्य मंदिर मां दुख भंजनी मंदिर, माता वैष्णों देवी मंदिर और अम्बिका मंदिर भी सुबह और शाम को खाली मिल रहे हैं। पुजारी ही पूजा कर रहे हैं।

Áमाता अम्बिका मंदिर के पुजारी जतिंद्र शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को मंदिर में शीतला माता का जागरण व भंडारा हाेना था। उसे स्थगित कर दिया गया है। नवरात्राें में होने वाले कीर्तन, भंडारा, जागरण को भी कैंसिल कर दिया है। माता के दर्शनों के लिए मंदिर खुला रहेगा।

Áएसए जैन काॅलेज राेड पर स्थित मां दुख भंजनी काली माता मंदिर के पुजारी पंकज ने बताया कि नवरात्राें से शुरू होने से पहले श्री वैष्णों देवी कटरा में यात्रा मां की जाेत लेने के लिए जाती थी। कोई भंडारा और जागरण नहीं हाेगा। मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा।

Áसेक्टर-10 के श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में सुबह और शाम को पुजारी पूजा कर रहे हैं। पहले के मुताबिक श्रद्धालु कम पहुंच रहे हैं। अभी कार्यक्रम को लेकर डिसिजन लिया जाना है।

Áमुलाना स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में लगने वाला 14 दिवसीय मेला 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

5 एहतियाती कदम

1. स्कूल, कॉलेज, म्यूजिक स्थान, जिम, धार्मिक स्थल, स्वीमिंग पूल, मॉल, सिनेमा बंद रहेंगे। रेस्टोरेन्ट में खाने के टेबल में एक मीटर का दायरा रखना होगा।

2. ट्रेडर्स एसो., सब्जी मंडी एसो., आढ़ती एसोसिएशन की बैठकों में ज्यादा लोग एकत्र न हों।

3. कोर्ट में सिर्फ जरूरी केसों की
सुनवाई होगी।

4. जून तक आवश्यक वस्तु अधिनियम में आएंगे मास्क व सैनेटाइजर

5. 1 अप्रैल तक रद्द की 4 अटारी-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेनें

सिटी में युवक का टेस्ट करवाने के लिए लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मचारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news corona effect from fairs to rails
Ambala News - haryana news corona effect from fairs to rails


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a0bTPq

ADD











Pages