खुद को पुलिस कर्मी बता 70 वर्षीय सुखजिंदर कौर से सोने के कड़े उतरवाए, कागज में लपेट कर दे गया प्लास्टिक की चूड़ियां - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

खुद को पुलिस कर्मी बता 70 वर्षीय सुखजिंदर कौर से सोने के कड़े उतरवाए, कागज में लपेट कर दे गया प्लास्टिक की चूड़ियां


शहर में खुद को पुलिस कर्मी बता और लूट का डर दिखा सोने के गहने ठगने की एक और घटना सामने आई है। अम्बाला कैंट और सिटी में पहले भी इसी तरीके से पहले भी वारदात हो चुकी हैं। ताजा मामले में प्रीत नगर गुरुद्वारे के पास रहने वालीं 70 वर्षीय सुखजिंदर कौर ठगी का शिकार हुई। करीब 30-35 वर्ष का युवक उनके साढ़े 3 तोले वजनी सोने के दो कड़े ठग ले गया। बदले में कागज में लपेट कर प्लास्टिक की दो चूड़ियां दे गया। कैंट पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

सूनी कलाइयां अच्छी नहीं लगती कहकर बेटी ने अपने कड़े मुझे पहनाए थे, बातों में उलझाकर ले गया ठग


मे रा बेटा परमजीत सिंह ढिल्लों आईलेट्स की ट्रेनिंग देता है। बेटी रविंद्र कौर ढिल्लों ऑस्ट्रेलिया में है। मैं भी बेटी के पास गई हुई थी। पिछले महीने ही वहां से लौटी थी क्योंकि पटियाला में अपनी मायके वाली जमीन ठेके पर देनी थी। उसके बाद में मुझे वापस ऑस्ट्रेलिया जाना था। पहले मैं अपनी मां के दिए 4-4 तोले वजनी पुराने रिवाज के कड़े पहनती थी। हालांकि मुझे हमेशा डर लगा रहता था। कई बार एक्सलेटर में कड़े फंसने का डर रहता था। इसलिए मैं कड़े उतारकर रख दिए थे। इस बार बेटी ने अपने करीब साढ़े 3 तोले वजन के दो कड़े उतारकर मुझे यह कहकर पहना दिए कि मां सूनी कलाइयां अच्छी नहीं लगती। मैंने काफी मना भी किया लेकिन बेटी नहीं मानी थी। मेरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेविंग एकाउंट है। मंगलवार को मुझे कुछ खाता क्लियर करना था और लॉकर देखना था। बैंक का काम निपटाने के बाद मैं सड़क की दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक के पास खड़ी होकर अॉटो का इंतजार करने लगी। कुछ देर में ही 30-35 साल का युवक मेरे पास आया। उसने हलके पीले-खाकी रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था। युवक आते ही बोला-माता जी, पुलिस में हूं। यहां कोई गिरोह आ रहा है और गहने छीन रहा है। आप ये कड़े उतार दें। मुझे पता नहीं क्या हुआ, उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। वो मेरे आगे ही अड़कर खड़ा हो गया और जैसे ही मैंने हाथ से कड़े उतारे उसने मेरे हाथ से ले लिए। फिर बातों में उलझाया और कागज में लपेटकर मुझे दिया और बोला ये कड़े संभालकर रख लें। मैंने कागज खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की चूड़ियां थी। मैंने शोर मचाया लेकिन तब तक वो युवक जाने कहां गायब हो गया। वो सामने आए तो पहचान सकती हूं।
-जैसा सुखजिंदर कौर ने बताया


इसी तरीके से पहले भी हुई घटनाएं; बुजुर्ग ही निशाने पर

प्रीत नगर गुरुद्वारे के पास रहने वाली 70 वर्षीय महिला को कुर्ता पायजामा पहने युवक ने बनाया ठगी का शिकार**

Á सिटी के सेक्टर-1 में रहने वालीं करीब 68 वर्षीय रिटायर्ड टीचर श्यामा देवी व हेल्थ विभाग से रिटायर्ड पति कुलभूषण मित्तल के साथ भी इसी तरीके से ठगी हुई थी। वे 24 सितंबर 2019 को बैंक में अपना पेंशन खाता आधार से लिंक करवाकर लौट रहे थे। दंपती सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा चेकिंग चल रही है, इतने गहने पहन कर नहीं चल सकती। इस पर श्यामा देवी ने गले से 5 तोले सोने की चेन (डायमंड का लॉकेट डला था) और हाथ से 2 तोले का कंगन उतार दिया। इस पर बातों में उलझाकर दोनों बदमाशों ने यह कहकर गहने हाथों में ले लिए कि आपके पर्स में डाल देते हैं। बाइक सवारों के जाते ही दंपती ने पर्स की जिप खोलकर देखी तो गहने नहीं थे।

Áअम्बाला कैंट के निकलसन रोड पर रहने वाले दवा कारोबारी अशोक जैन की प|ी प्रमोद जैन के साथ ही इसी अंदाज में ठगी हुई थी। वह पैदल जैन मंदिर जा रहीं थी तो बाइक पर आए दो ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बता गहने उतरवा रुमाल पर रखवा लिए थे। कहा था कि रुमाल घर जाकर ही खोलें। घर जाकर पता चला कि ठगों ने सोने की चैन, 2 अंगूठियां, सोने की चूड़ियां गायब कर दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wppxrh

ADD











Pages