कलायत | कलायत थाना प्रभारी विलाशा राम ने यातायात के नियमों अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। प्रभारी की ऐसे बाइक सवारों पर पैनी नजर रखे हुए है जो बाइक से पटाखे बजा को लोगों में दहशत पैदा करते हैं। थाना प्रभारी विलाशा राम ने कहा कि जो बुलेट मोटर साइकिल चालक अपने बाइक से पटाखे बजाने की हरकत से बाज आ जाएं वरना पकड़े जाने पर यातायात के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उन मेकेनिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जो बुलेट बाइक में साइलेंसर बदल पटाखा बजाने वाला यंत्र फिट कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38QPliD