चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-2022 के एमएससी जूलॉजी विभाग में विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम किया गया। जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. ललिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को कहा कि अभिविन्यास कार्यक्रम किसी भी छात्र के लिए सीखने और नेटवर्क बनाने का एक अवसर है जो छात्रों को सही रास्ते पर बेहतर तरीके से अपनी यात्रा शुरू करने में मदद करेगा।
जूलॉजी विभाग में उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी छात्र कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रो.ललिता गुप्ता, एचओडी जूलॉजी ने सभी फ्रेशर्स का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विजन और मिशन के बारे में और विभिन्न शाखाओं के बारे में और छात्रों को इसका लाभ कैसे ले सकते हैं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए सिलेबस और च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम, ओपन ऐच्छिक, हॉबी क्लासेस, विभागीय गतिविधियों और आंतरिक और अंतिम परीक्षा योजनाओं के बारे में बताया।
डॉ.पार्वती शर्मा ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एलुमनी सेल के बारे में बताया और छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ.आशा ने विश्वविद्यालय एमओयू और एनएसएस एवं अन्य पाठयक्रम गतिविधियों, डॉ.कौशल सांघी ने पाठ्यक्रमों और सीखने के तरीके और डॉ.मोनिका ने छात्रों के साथ बातचीत कर प्लेसमेंट सेल और उसके कामकाज का विवरण दिया। कार्यक्रम में डॉ.आशा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lmj9xt