
हिंदू बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दोस्ती करने और फिर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय आरोपी उसका पीछा करते थे। इस दौरान उन्होंने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद धोखे से हथीन और दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर वीडियो को सोशल साइटों पर अपलोड करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। तीन दिन पहले पीड़िता ने पलवल पुलिस में केस दर्ज कराया। पकड़े गए आरेापियों की पहचान मलेरना रोड बल्लभगढ़ निवासी आरिफ और रिजवान के रूप में हुई है।
पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्र थी। जब वह स्कूल आती-जाती थी तो मलेरना 24 फीट रोड बल्लभगढ़ गली नंबर 7 निवासी आरिफ उसका पीछा करता था।
गिरफ्तार आरोपी आरिफ व रिजवान।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T1eQcz