हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेशभर के डीसी से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों बारे उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डीसी से कहा कि वे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर 31 मार्च तक ग्रामीण क्षेत्र के तहत सर्वे करवाना सुनिश्चित करें ताकि योजना का लाभ लोगों को मिल सकें। केशनी आनंद ने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के घरों का सर्वे करवाकर हर घर तक फंक्शनल हाउस होल्ड टेप कनेक्शन (एफएचटीसी) करवाना है। योजना के तहत हर घर तक नल से जल की सुविधा हो व लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, यह योजना का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही जो अवैध कनेक्शन हैं उन्हें वैध करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 जून 2022 तक हर घर तक नल से जल की सुविधा लोगों को मिलने के लिए कार्य करना है।
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि योजना के तहत विलेज वॉटर एंड सीवरेज कमेटी का गठन कर लिया गया है तथा 397 ग्राम पंचायतों में 395 को अपलोड भी कर लिया गया हैं।
इस टीम ने सरपंच की अध्यक्षता में 11 मेंबर की कमेटी गठित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस योजना के बारे जागरूक करते हुए सभी के सहयोग से जो भी अवैध कनेक्शन हैं उन्हें वैध किया जाएगा। जहां पर पाइप लाइन ठीक करने की जरूरत होगी उसे भी विभाग द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जो कनेक्शन दिए जाएंगे उसकी फीस मात्र 500 रुपए है।
अम्बाला | वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद डीसी व अन्य अधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fr2fI0