मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार पहाड़ों पर फिर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हरियाणा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव बन रहा है। इसके चलते सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम का यह असर मंगलवार और बुधवार को भी देखने को िमलेगा। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
महेश पहलावत ने कहा कि पहाड़ों पर फिर बर्फबारी शुरू हो चुकी है
आज और कल बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक का कहना है मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं। साथ ही लोगों को रात और सुबह के समय घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन तक हवा में नमी की मात्रा 75 से 95 फीसदी तक रह सकती है। ऐसे में रात और सुबह करीब 10 बजे तक लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। साथ ही मंगलवार से हवा की रफ्तार भी 15 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रहने की संभावना है। इसलिए एक बार फिर लोगों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार से 13 जनवरी तक अधिकतम तापमान 11 से 15 और न्यूनतम 6 से 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। लोगों को फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SWV4Pt