
ऐलनाबाद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन रविंद्र कुमार लढा ने स्वयंसेवकों को अपने संबोधन में कहा कि शिविर के दौरान सीखे गए कार्यों को वे अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं तथा नशा एक बुराई है।अतः इससे हमेशा दूर रहना चाहिए। शिविर में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ऋषिकुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को बताया कि वे अपने व्यक्तित्व का मूल्यांकन स्वयं करें तथा अपनी प्रतिभा को पहचान कर अपने परिवार तथा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने। स्वयंसेवक देशराज ने एक कहानी के माध्यम से शिक्षा के महत्व के बारे में बताया व मुजम्मिल ने एनएसएस में सीखे गए कार्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35xlEBp