नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री, महानिदेशक, प्रधान सचिव के नाम से एक ज्ञापन रानियां नगरपालिका के सचिव को सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा न करने पर 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जाने का चेतावनी दी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के रानियां यूनिट के प्रधान गुरमेल सिंह,मेजर सिंह, रमेश पाल, सोमपाल, सज्जन, अमित, सुनील, बाबूलाल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन का रास्ता अख्तियार किए हुए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पिछले कार्यकाल में कर्मचारियों की मांगों को मानने का आश्वासन दिया था जिसके संबंध में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली थी।
कर्मचारियों व मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अधिकतर मांगे अभी भी लंबित पड़ी है। इसके अलावा कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री अनिल विज के नाम एक ज्ञापन रानियां नगरपालिका के सचिव को सौंपा है। प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी संगठन, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फाउंडेशन, सर्व कर्मचारी संघ की ओर से सरकार को दिए गए मांग पत्र व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के द्वारा केंद्र सरकार को दिए गए 12 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में प्रदेश की पालिका परिषद व निगमों के कर्मचारी 8 जनवरी को एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते कर्मचारी संघ के प्रधान व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Oe1Ks