बाजार में स्टाल व रेहड़ी लगाने पर पाबंदी, किया जाएगा सामान जब्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 7 January 2020

बाजार में स्टाल व रेहड़ी लगाने पर पाबंदी, किया जाएगा सामान जब्त

शहर में होने वाली जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी सुनील कुमार ने नगर परिषद अधिकारियों, पार्षदों, दुकानदारों की साथ बैठक की। इस बैठक में कड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि बुधवार को शहर की बाजारों में रेहड़ी व स्टॉल नहीं लगने दी जाएगी। यदि कोई लगाता है तो उसका सामान जब्त होगा वहीं चालान भी काटा जाएगा। इसे लेकर डीसी की तरफ से सख्त आदेश दिए गए है।

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अन्य समस्याएं भी गिनाई। बैठक में ट्रैफिक एसएचओ रामधन, नप प्रधान दर्शन नागपाल, पार्षद टेकचंद मिड्‌ढा, प्रतिनिधि सौरभ मेहता, मनोहर कूका, मनोज नारंग, प्रमोद डबली आदि मौजूद रहे।

दुकानदार बोले- हंस मार्केट में हालत खराब, गुजरना मुश्किल : हंस मार्केट में दुकान करने वाले दुकानदार मोहन लाल ने डीएसपी व एसएचओ को समस्या बताते हुए कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे स्टॉल लगा लेते हैं। यहीं नहीं हंस मार्केट के बाजार में भी स्टॉल लगी हुई।

इससे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इसकी एवज में दुकानदार रुपये वसूलते हैं। इस समस्या का समाधान करवाने के लिए कहा गया।

फैसला ट्रैफिक पुलिस ने पार्षदों व दुकानदारों के साथ बैठक में किया विचार विमर्श

नप में आए हुए दुकानदारों, अधिकारियों की मीटिंग लेते डीएसपी सुनील कुमार व नप प्रधान दर्शन नागपाल।

सेंट्रल पार्किंग के कारण हो रही लोगों को समस्या

दुकानदार गुरदीप सिंह ने बताया कि सेंट्रल पार्किंग है वह भी हटनी चाहिए। चूंकि दोनों तरफ बिजली के खंभे लगे हुए हैं। जब वाहन निकलते हैं तो वह खंभों से भीड़ जाते हैं। कई लोग बीच में ही अपनी कार खड़ी कर चले जाते हैं। एसएचओ ने कहा कि अगर कोई बीच रास्ते में वाहन गलत खड़ा करता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस चालान करेगी।

बस स्टैंड के पीछे लगी रेहडि़यां हटाने की मांग

एक दुकानदार ने कहा कि बस स्टैंड के पीछे लगी रेहडिय़ां कई बार हटाई गई, लेकिन फिर लगा ली जाती हैं। वहां कुछ शरारती तत्व रेहडिय़ां लगाते हैं। एक दिन जानकार की बेटी वहां से गुजर रही थी तो उसके साथ छेड़छाड़ की। एसएचओ ने कहा कि उन्हें सूचना देते तो ऐसे शरारती तत्वों पर वह खुद मौके पर पहुंच कार्रवाई करते।

सभी करेंगे सहयोग

सभी दुकानदार ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करेंगे। नप की टीम पुलिस के साथ रहेगी और सामान को जब्त करेगी। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। \'\' - दर्शन नागपाल, नप प्रधान।

बाजार में जाकर देखूंगा

मैं खुद बाजार में जाकर जाम की स्थिति का जायजा लेंगे। जो- जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। पुलिस आज से अपने अभियान में लग जाएगी। शहर में जाम की समस्या नहीं आने दी जाएगी।\'\' - सुनील, डीएसपी।

बाजार में होगी मुनियादी

बुधवार से बाजार से रेहड़ियां, स्टॉल न हटाने वालों का चालान किया जाएगा। वहीं शहर में मुनियादी करवाई जाएगी दुकानों की आगे लगे शैड हटवाने की अपील की जाएगी। अगर कोई शैड नहीं हटाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नहीं चलेगी सिफारिश

डीसी साहब ने भी सख्त आदेश दिए है कि रेहड़ी, स्टॉल हटनी चाहिए। शहर में जाम की समस्या न रहें। यदि कोई सिफारिश करता है तो उसकी बिल्कुल नहीं सुनी जाएगी।\'\' - रामधन, एसएचओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fatehabad News - haryana news ban on stall and hawker in the market goods will be confiscated
Fatehabad News - haryana news ban on stall and hawker in the market goods will be confiscated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39HiYEC

ADD











Pages