भास्कर न्यूज | फतेहाबाद
11 जनवरी को आयोजित करवाई जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के संबंध में केन्द्र अधीक्षकों एवं केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षकों की बैठक का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुंडू ने की। परीक्षा की गोपनीयता, केंद्र अधीक्षकों तथा पर्यवेक्षकों की ड्यूटियां तथा परीक्षा कें संबंध में अन्य पहलूओं और औपचारिकताओं की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएं। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के बैठने, पीने के पानी एवं विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए पूर्ण व्यवस्था की जाए। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, उप प्राचार्य कुसुम गुप्ता, परीक्षा के लिए निर्धारित 14 परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षकों तथा केन्द्र स्तरीय पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N8g7Ls