बुलंदशहर में बेची जा रही थी रांची की बेटी, 80 वर्ष के बूढ़े भी लगा रहे थे बाेली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 6 January 2020

बुलंदशहर में बेची जा रही थी रांची की बेटी, 80 वर्ष के बूढ़े भी लगा रहे थे बाेली

रांची .राजधानी से 15 किलाेमीटर दूर पिस्का नगड़ी क्षेत्र की 16 साल की एक लड़की की उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुलेअाम बाेली लग रही थी। बाेली लगाने वालाें में 20 साल के युवक से लेकर 80 साल तक के बूढ़े शामिल थे। लेकिन समय रहते पुलिस काे भनक लग गई। पुलिस पहुंची अाैर रांची की मानव तस्कर कलावती सहित सात लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर की अहमदगढ़ पुलिस ने लड़की काे महिला सेल में रखा है। पुलिस उसके परिजनाें से संपर्क का प्रयास कर रही है।


अहमदगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव के मुताबिक लड़की ने बताया कि उसकी मां का एक साल पहले निधन हाे गया है। उसकी साैतेली मां ने उसे उसी के गांव की रहने वाली मानव तस्कर कलावती के पास 50 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके बाद कलावती उसे बेचने के लिए बुलंदशहर ले अाई। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत माैके पर पहुंची अाैर दाे महिला सहित सात लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। इनमें कलावती अाैर एक अन्य महिला के अलावा यूपी के खुर्जा निवासी राजेश, धीरेंद्र, अाैरंगाबाद के गंगाहरी निवासी जीतेंद्र व इंद्रसिंह, अहमदगढ़ के नाैरंगाबाद निवासी महेंद्र शामिल हैं।

नाैरंगाबाद के महेंद्र के घर लग रही थी 50 से 80 हजार रुपए तक की बाेली

नाबालिग काे बेचने के मामले में अहमदगढ़ थाने में एफअाईअार दर्ज हुई है। यूपी पुलिस के मुताबिक मानव तस्कर कलावती नाबालिग लड़की काे लेकर नाैरंगाबाद निवासी महेंद्र के घर पहुंची थी। वहां से अासपास के लाेगाें काे लड़की की बाेली लगाने के लिए बुलाया गया। कुछ ही देर में वहां मासूम के खरीदाराें की भीड़ लग गई। इनमें 20 साल के युवक से लेकर 80 साल तक के बूढ़े शामिल थे। बाेली लगाने से पहले लाेग उसे छू-छू कर देख रहे थे अाैर लड़की राे रही थी। 50 हजार रुपए से बाेली शुरू हुई अाैर यह बढ़कर 80 हजार रुपए तक पहुंच गई। लेकिन तब तक पुलिस वहां पहुंच गई अाैर उसे बचा लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लाेगाें के पास से 12 हजार रुपए भी बरामद किया है।

कलावती मानव तस्करी केस में जा चुकी है जेल

मानव तस्करी मामले में कलावती दाे साल पहले भी जेल जा चुकी है। लड़की के बेचने की खबर गांववालाें काे भी लग चुकी है। ग्रामीणााें ने बताया कि कलावती पिस्का नगड़ी के अासपास के इलाकाें की लड़कियाें काे नाैकरी दिलाने के बहाने बाहर ले जाती है अाैर उसे बेच देती है। एक लड़की के बदले उसे 40 से 50 हजार रुपए तक मिल जाते हैं। यूपी पुलिस के मुताबिक कलावती झारखंड की कई लड़कियाें काे यूपी के बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर, मेरठ अाैर बुलंदशहर में बेच चुकी है।

झारखंड में 7 साल में ट्रैफििकंग के 620 केस

वर्ष 2013 से अब तक झारखंड में ट्रैफिकिंग के 620 से अधिक मामले दर्ज हाे चुके हैं। 556 मानव तस्कराें काे गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 356 पुरुष अाैर 200 महिलाएं हैं। वहीं मानव तस्करी की शिकार 930 से ज्यादा युवक-युवतियाें काे बचाया गया है। इनमें 736 लड़कियां हैं। मानव तस्करी की शिकार 78% अादिवासी समाज के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग की बोली लगाने वाले लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N2p0pB
via IFTTT

ADD











Pages