दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने में छात्र गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने में छात्र गिरफ्तार


दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने जौली गांव निवासी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी स्कूल संचालक और स्कूल प्रधानाचार्य फरार हंै। पुलिस परीक्षार्थी को जारी की गई रोल नंबर स्लिप के बारे में भी बोर्ड से भी जानकारी जुटाएगी।

सोमवार को सीएम फ्लाइग ने शहर के जेएलएन स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पहुंचकर एक परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए पकड़ा था। जांच करने पर पाया कि जिस छात्र की परीक्षा दे रहा था, वह एसपीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरगथल का छात्र हैं। जांच में पाया था कि वह बीए का छात्र था और 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा था। जबकि जिसके स्थान पर परीक्षा दे रहा था, उसे भी पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पाया था कि छात्र को जो रोल नंबर स्लिप जारी की थी, उस पर आधार नंबर नहीं लिखा हुआ था। वहीं, स्लिप पर स्कूल की स्टंप भी लगी हुई थी। छात्र ने बताया था कि रोल नंबर स्लिप स्कूल की तरफ से दी गई थी। पुलिस ने एसपीडीएम स्कूल के संचालक और प्रधानाचार्य के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bbg5f9

ADD











Pages