नप ने फुटपाथ पर रखा सामान किया जब्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

नप ने फुटपाथ पर रखा सामान किया जब्त


गोहाना| शहर में सड़कों के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरूवार को नगर परिषद ने रोहतक रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नप कर्मियों ने फुटपाथ पर रखे फ्लैक्स बोर्ड और सामान को जब्त कर लिया। नप की गाड़ी देखकर कुछ दुकानदारों ने अपना सामान उठाकर अंदर रख लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए नप बीते कई दिनों से लगातार अभियान चला रहा है। लगातार अभियान चलाने के बावजूद भी दुकानदार अतिक्रमण बंद नहीं कर रहे हैं। नप के अभियान के बाद दुकानदार दोबारा से फुटपाथ पर सामान रख देते हैं। इससे अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती है। अतिक्रमण से पैदल राहगीरों को चलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है। इससे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ईओ राजेश भारद्वाज ने बताया कि अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों की पहचान की जा रही है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a6XSPM

ADD











Pages