भीड़ भाड़ होने के चलते पुरानी सब्जी मंडी को 31 मार्च तक बंद किया गया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

भीड़ भाड़ होने के चलते पुरानी सब्जी मंडी को 31 मार्च तक बंद किया गया


300 तक पहुंची फ्लू के मरीजों

सिविल अस्पताल में फ्लू के मरीजों के लिए अलग ओपीडी शुरू की गई हैं । कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद भय का माहौल हो गया है। जिसके चलते फ्लू के मरीजों की ओपीडी करीब 300 तक पहुंच गई है। जो भी मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, उनका अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखा जाता है। एसएमओ डॉ.कर्मबीर का कहना है कि कोरोना का संदिग्ध मरीज नहीं

एसडीएम ने नगर परिषद ने दिए निर्देश : प्रशासन ने स्पष्ट किया सामान्य मंडी खुली रहेगी

गैस सिलेंडर के साथ साबुन बांटने शुरू किया

खानपुर कलां स्थित जांगड़ा इंडेन ग्रामीण वितरक और जुआं स्थित जांगड़ा भारत गैस के प्रबंधक सतीश जांगड़ा ने बताया कि गैस एजेंसी द्वारा प्रतिदिन करीब 300 घरों में गैस सिलेंडर सप्लाई किए जाते है, आगामी कुछ दिनों के लिए एजेंसी हर सिलेंडर के साथ मुफ्त साबुन बांटने का निर्णय लिया है। ताकि लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैल सकें। यह पहल लायंस क्लब गोहाना डायनेमिक के सहयोग से शुरू की है।

गोहाना | कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं । किसी क्षेत्र में अधिक भीड़ एकत्र न हो, इसे लेकर भी दिशा-निर्देश दिए हैं। गुरुवार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसान बाजार और अपनी सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद एसडीएम गोहाना आशीष विशिष्ठ ने नगर परिषद अधिकारियों पुरानी सब्जी मंडी में लगने वाली रेहड़ी व फड़ी को बंद करवाने के निर्देश दिए है इस क्षेत्र में भीड़ अधिक रहती है। बोर्ड के आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई । इसे देख प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये आदेश शहर की सामान्य सब्जी मंडी पर लागू नहीं होते। इसलिए लोगों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।

शहर में दो मंडी हैं । सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी मार्केट के अंतर्गत आती हैं । जबकि पुरानी सब्जी मंडी में रेहड़ी व फड़ी संचालक ही सब्जी व फल बेचते हैं । शहर के काफी लोग इसी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आते हैं । जिससे यहां पर अधिक भीड़ लगी रहती है । गुरुवार को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसान बाजार और अपनी सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश दिए थे । बोर्ड के आदेशानुसार अपनी सब्जी मंडी 31 मार्च तक बंद रहेगी। आदेश मिलने के बाद एसडीएम गोहाना ने भी नगर परिषद को बोर्ड के आदेशों की पालना करते हुए पुरानी सब्जी मंडी में लगने वाली रेहड़ी और फड़ी को बंद कराने के निर्देश दिए थे।

गोहाना. पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी की खरीददारी करते हुए लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gohana News - haryana news the old vegetable market was closed by 31 march due to the crowd


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wv1nMa

ADD











Pages