सरकार ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति एक भी मांग नहीं की पूरी : अनूप लाठर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

सरकार ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति एक भी मांग नहीं की पूरी : अनूप लाठर


बीजेपी और जेजेपी सरकार पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ वादाखिलाफी कर रही है। चुनाव से पहले मांगे पूरी करने की बात कह रही थी, लेकिन गठबधंन की सरकार बनते ही कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि एनपीएस देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होने वाला है और कर्मचारी किसी भी तरह से उनके साथ की गई वादाखिलाफी को सहन नहीं करेगा। बहुत जल्द पेंशन बहाली संघर्ष समिति दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री को उनकी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा आंदोलन कर घेरने का काम करेगी।

राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर ने कहा कि बजट सत्र से सभी कर्मचारियों और हरियाणा वासियों को उम्मीद थी कि दुष्यंत चौटाला ने जो चुनाव के समय जनता से वादे किए थे वे पूरा करवाने का काम करेंगे और वो हर मंच से कहते भी आए हैं कि उन्होंने बीजेपी को समर्थन जनता की भलाई के लिए दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री तो उनके द्वारा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का वादा पूरा नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uNI6Kq

ADD











Pages