सामाजिक संस्था सोसायटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने पौधों के रखरखाव के लिए श्रमदान कर 238वां अभियान चलाया। यह अभियान सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया।
सेव संस्था और खुंगा गांव की पंचायत ने गांव में लगभग 250 पौधे स्टेडियम, स्कूल और श्मशान घाट में पेड़ बनाने के संकल्प के साथ लगाए हुए हैं। उनके रखरखाव के लिए श्रमदान कर पौधों की नराई गई। इस मौके पर संस्था प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि प्रकृति हमारी सही और सच्ची धरोहर है। प्रकृति की सुरक्षा सही में देशभक्ति, भगवान की भक्ति है। इस बात को हमने समझना चाहिए। हमारा हरियाणा प्रदूषण में देश के सभी राज्यों में दूषित है। इसीलिए पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच सज्जन कुमार, ओम प्रकाश सरसाना, होशियार सिंह चहल प्राचार्य, सुजान सिंह, राजेंद्र फौजी, पवन अहलावत, सूरजमल, बंटी सिंह सैनी मौजूद रहे।
जींद. खुंगा गांव में पौधों की रखरखाव करते सेव संस्था के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I8Koqr