मारपीट कर युवक से 47 हजार रु. छीने - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 June 2020

मारपीट कर युवक से 47 हजार रु. छीने

असंध रोड पर श्रीसीमेंट फैक्ट्री के सामने शुक्रवार रात करीब 12:10 बजे दो शराबियों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर 47 हजार रुपए छीन लिए। हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी रुपए छीनने की बात की पुष्टि नहीं हुई। सुताना निवासी प्रवीन पुत्र सुभाष जेसीबी से मिट्‌टी उठाने का काम करता है। रात को वह सुताना-खुखराना रोड पर एएसआर पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल डलवाता है। शुक्रवार रात डीजल के रुपए देने पंप पर जा रहा था। शराब के नशे में धुत दो युवकों ने बाइक रुकवा ली। जेब से 47 हजार रुपए निकाल लिए। उनकी बाइक पर कोई नंबर नहीं था। बाद में पता चला कि ऊंटला के वजीर व सिरतू व दो अन्य युवक थोड़ा दूर खड़े थे। हमले के बाद प्रवीन ने ताऊ मदन को फोन कर बुलाया। तब उसने प्रवीन को अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZdqHpy

ADD











Pages