साहा के गांव फुलेल माजरा में घर में घुसकर हत्या करने की कोशिश का मामला सीआईए टू ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर गांव के सरपंच विजय कुमार के भतीजे सागर के संपर्क में थे। सरपंच समेत अमन उर्फ निल्लन कुमार, घसीटपुर निवासी भिवानी सिंह उर्फ भानू, अकबरपुर निवासी सचिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को सभी आरोपितों का कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। सीआईए टू अब आरोपियों से हत्या के मामले में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी की जाएगी।
वहीं, 24 जून को गांव अमरजीत की गांव मंगलई के खेतों में मिली लाश के मामले की जांच जारी है। अमरजीत के कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस इसे केस की हत्या के साथ दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।
आरोपियों ने 23 जून को दोपहर एक बजे घर में घुसकर हत्या करने की कोशिश की थी।
सीआईए-टू की जांच के दौरान हत्या की कोशिश करने के पीछे की वजह भी साफ हो गई है। पुलिस के मुताबिक सरपंच विजय गांव के जोहड़ को थ्री पौंड बनाना चाहता था। इसलिए खुदाई का काम होना था। जोहड़ काे सूखा रखने के लिए सरपंच ने पानी के सरकारी ट्यूबवेल से सप्लाई को बंद कर दिया था। अमरजीत के बेटे राहुल का अाराेप है कि सरपंच ने पाल समाज और कश्यप समाज के घरों का पानी खुन्नस के चलते बंद की है। इसलिए दोनों समुदाय के लोगों ने गांव के खेतों में लगे ट्यूबवेल से पाइप लाइन डाल दी थी।
19 जून की रात को सरपंच को पता लगा तो उसका भतीजा सागर और अन्य युवक खेतों में पहुंच कर पाइप लाइन उठा रहे थे। इसकी वीडियो अमरजीत ने बना ली। इसी वीडियो को डिलीट कराने के विवाद हो गया। साहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। विवाद बढ़ता चला गया और 22 जून को दोनों पक्षों में मिठ्ठापुर में झगड़ा हुआ। 23 जून को सागर और रवि ने हमलावर युवकों को अमरजीत का घर दिखाया। दोपहर 1 बजे इन हमलावरों ने अमरजीत के घर पर हमला कर दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि 19 जून को अमरजीत ने ट्यूबवेल पर रात के समय जो वीडियो बनाई थी उसे वह डिलीट कराना चाहते थे। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था और मिट्ठापुर के बाद गांव में जाकर वारदात को अंजाम दिया था।
सरपंच का भतीजा सागर अभी फरार
23 जून को फुलेल माजरा के अमरजीत सिंह के घर पर चार बाइक पर आए युवकों ने हमला कर दिया था। साहा थाना पुलिस ने बेटे राहुल की शिकायत पर 23 जून को सरपंच समेत 9 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश करने, मारपीट समेत 10 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और वीरवार को आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ लक्की, नीरज व रविसेन, अक्षय उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया था और सभी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। सरपंच का भतीजा अभी फरार है।
19 जून को खेतों के ट्यूबवेल पर जो झगड़ा हुआ था उसकी वीडियो को सागर डिलीट कराना चाहता था जिसके चलते झगड़ा बढ़ गया और 22 जून को मिट्ठापुर और 23 जून को दोपहर एक बजे फुलेल माजरा में वारदात हुई। सागर सरपंच का भतीजा है और रवि के साथ जाकर हमलावरों को अमरजीत का घर दिखाया था। इसलिए सरपंच को भी गिरफ्तार कर लिया है।
संदीप, इंचार्ज, सीआईए टू अम्बाला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dEXTeR