अम्बाला में 5 साल की बच्ची सहित 7 नाए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रूस से आया एमबीबीएस का छात्र, न्यूजीलैंड से आए बैंक के पूर्व एजीएम और गुड़गांव (गुरुग्राम) से ट्रांसफर होकर अाए सेंट्रल जेल के वार्डर भी पॉजिटिव मिल हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 309 हो गई है। शुक्रवार काे 27 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब एक्टिव मरीज 86 हैं। अभी 240 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले का रिकवरी रेट सुधरकर 71.20 हो गया है।
नई चेन... सरकुलर रोड पर 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला था, अब दोस्त के परिवार से 3 लोग संक्रमित
- सिटी की पुरानी बकरा मंडी के 32 वर्षीय युवक के परिवार में उसकी 30 साल की पत्नी, 5 वर्षीय बच्ची व 52 वर्षीय मां भी संक्रमित मिली है। इस कोरोना चेन में कुल पांच केस हाे गए हैं। वीरवार को सरकुलर रोड पर रहने वाला 46 साल का दोस्त भी पॉजिटिव आया था।
- 47 वर्षीय जेल वार्डर गुड़गांव जेल से ट्रांसफर होने के बाद 15 जून को चंडीगढ़ के राजदरबार में अपने परिवार के पास चले गए थे। उनके परिवार में पत्नी और 12 साल की बेटी है। वे 23 जून को अम्बाला सेंट्रल जेल में जाॅइन करने के लिए सुबह 11 बजे आए थे। उसी दिन शाम को सैंपल लिया गया। इसके बाद बैरक में क्वारेंटाइन कर दिया गया था।
- कैंट के अजीत नगर का 62 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। वह लगभग 7 दिन पहले न्यूजीलैंड से अम्बाला आया थे। उन्हें होटल में क्वारेंटाइन किया था। उनके परिवार में 60 साल की पत्नी, 36 साल का बेटा है। वह लुधियाना के ओरिएंटल बैंक से एजीएम पद से रिटायर्ड हैं।
- सिटी के प्रीत नगर (जंडली) का 21 वर्षीय युवक रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह कुछ दिन पहले ही वहां से वापस लौटा था। उसे होटल में क्वारेंटाइन किया था। मूलरूप से बिहार के रहने वाले युवक के पिता आर्मी में हैं। घर में 39 वर्षीय माता, 11 साल की बहन, 75 साल के दादा हैं।
- कैंट के आनंद विहार (नन्हेड़ा) का 37 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे कुछ दिन पहले बुखार था। उसने अपना इलाज कैंट के एक निजी डॉक्टर से कराया था, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ तो उसने अपने टेस्ट मोहड़ा स्थित आदेश अस्पताल की लैब से कराए। उनकी दुखेड़ी रोड पर रबड़ के पाइप बनाने की फैक्टरी है। जिसमें से 5-6 वर्कर काम करते हैं, लेकिन यह फैक्टरी आजकल बंद पड़ी है। व्यक्ति की जाॅइंट फैमिली है। उनके घर में 66 साल के पिता, 62 साल की माता, पत्नी और जुड़वां बच्चे हैं। उसका 35 साल का भाई, भाभी और एक भतीजा है। परिवार के 8 लोग उसके कांटेक्ट में हैं।
नन्हे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक 18 होम आइसोलेशन में
डिस्ट्रिक्ट क्वारेंटाइन कमेटी के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि इस समय 18 लाेगाें को होम आइसोलेशन किया गया है। इसमें डेढ़ साल के बच्चे से लेकर 62 साल के बुजुर्ग सहित महिलाएं भी शामिल हैं। लगभग 10 डॉक्टरों की टीमें शहर व गांवों में जाकर लोगों के सैंपल ले रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zcg6LI