राज्य में रिकवरी रेट सुधरकर 62% के पार, 486 केस मिले, 12 की मौत, हरियाणा रिकवरी के मामले में दोबारा देश के औसत 59.06% से बेहतर हुआ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 June 2020

राज्य में रिकवरी रेट सुधरकर 62% के पार, 486 केस मिले, 12 की मौत, हरियाणा रिकवरी के मामले में दोबारा देश के औसत 59.06% से बेहतर हुआ

हरियाणा में एक दिन पहले ही 400 से कम केस आए थे, लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को फिर 486 नए केस मिले हैं। जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। अब गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत के बाद रोहतक जिले में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार हो गया है। इन जिलों से लोगों का दिल्ली आना-जाना तक ज्यादा होता है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 13071 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा भी 219 पर पहुंच गया।

प्रदेश में शुक्रवार को गुड़गांव में 5, फरीदाबाद, करनाल व हिसार में दो-दो और रेवाड़ी एक मौत हुई है। 636 लोगों के एक ही दिन में ठीक होने से राज्य में रिकवरी रेट भी 62.22 पर पहुंच गया है। देश में रिकवरी रेट 59.06% है। अब तक हरियाणा में स्वस्थ होने वाले लोगों का औसत देश से कम था। अब दोबारा हरियाणा की रिकवरी रेट देश के औसत से बेहतर हो गया है।

अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 8016 हो गई। राज्य में अभी 4836 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 64 की हालत गंभीर है। इनमें 49 ऑक्सीजन तो 15 की सांसे वेंटीलेटर के सहारे चल रही है। प्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा 1596 गुड़गांव तो सबसे कम सिरसा में 18 एक्टिव मरीज हैं।

प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों से 8 से 18 हजार रु. तक ही लें सकेंगे प्रतिदिन का चार्ज
राजधानी हरियाणा | हरियाणा सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना मरीजों के लिए इलाज की रेट तय कर दी है। केंद्र के निर्देश के मुताबिक दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व तेलंगाना ने रेट हले ही तय कर दिए हैं। राज्य में आइसोलेशन बेड से लेकर आईसीयू और वेंटीलेटर के अनुसार सरकार ने आठ हजार रुपए से 18 हजार रुपए तक सुविधा अनुसार प्रतिदिन की रेट तय की है। इसमें कोरोना की जांच को छोड़कर सभी सुविधाएं भी शामिल हैं।

यानी अस्पताल संचालक मरीज से तय रेट और कोरोना की जांच के अलावा और किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं ले सकेंगे। हालांकि सरकार की ओर से तय की गई रेट से आईएमए हरियाणा संतुष्ट नहीं है। आईएमए का कहना है कि जो दरें तय की गई हैं, उसमें खर्च निकलना मुश्किल है। इसलिए 25 से 30% चार्ज और बढ़ाए जाने चाहिए।

यहां मिले मरीज:फरीदाबाद में 194, गुड़गांव में 93, सोनीपत में 64, भिवानी में 24, रोहतक में 16, रेवाड़ी में 15, पानीपत में 14, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 9, करनाल-पलवल में 8-8, अम्बाला, कैथल में 7-7, नूंह में 6, चरखी दादरी में 5, यमुनानगर में 3, जींद, सिरसा व फतेहाबाद में एक-एक केस मिला है।
यहां ठीक हुए मरीज:फरीदाबाद में 238, गुड़गांव में 226, सोनीपत में 91, अम्बाला में 27, यमुनानगर में 14, कुरुक्षेत्र में 12, पलवल में 8, झज्जर में 7, महेंद्रगढ़ 5, नूंह व सिरसा में 3-3, भिवानी में 2 मरीज ठीक हुए हैं।

किस स्तर के अस्पताल में किस सुविधा के लिए

कैटेगिरी आइसोलेशन आईसीयू विदाउट आईसीयू
बेड वेंटीलेटर विद वेंटीलेटर
नॉन एनएबीएच 8000 13000 15000
एनएबीएच 10000 15000 18000





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद. स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NwkL5t

ADD











Pages