पीजीआईएमएस की पार्किंग से बाइक चुराने वाले दो युवक काबू, पांच वारदात कबूली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 June 2020

पीजीआईएमएस की पार्किंग से बाइक चुराने वाले दो युवक काबू, पांच वारदात कबूली

मरीजों को दिखाने के लिए पीजीआईएमएस में आने वाले तीमारदारों की बाइक को निशाना बनाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पांच वारदात को कबूल कर लिया है। एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की वारदातों को हल करने के लिए एवीटी स्टाफ की कई टीमें लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में 25 जून को दिल्ली बाईपास चौक नजदीक सर्किट हाउस से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। युवकों की पहचान जगदीश कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ तेलु व आर्यनगर निवासी सागर उर्फ ब्लैकिया के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि बाइक पीजीआईएमएस पार्किंग से चोरीशुदा है।

जांच में सामने आयाकि दोनों आरोपी काफी समय से अच्छे दोस्त है। आरोपियों को बाइक चलाने व ऐशोंआराम की जिंदगी जीने का शौक है। इसी शौक के कारण आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर “ब्लैकिया” या “मौत” जैसे नामों के स्टीकर लगाकर घूमते थे। आरोपियों ने 6 महीने के अंदर बाइक चोरी की 5 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से चार बाइक पीजीआईएमएस से चोरी की है। आरोपियों के ठिकानों से बाइक बरामद की गई है।

ये की चोरी की वारदात

  • एक जून को आरोपियों ने पीजीआईएमएस में आपातकालीन विभाग के सामने स्थित पार्किंग से बाइक चोरी की है।
  • 21 मई को आरोपियों ने पीजीआईएमएस पार्किंग से बाइक चोरी की है।
  • 28 मई को आरोपियों ने पीजीआईएमएस में डेंटल विभाग के पास स्थित पार्किंग से बाइक चोरी की है।
  • 19 जनवरी को को आरोपियों ने पुरानी आईटीआई ग्राउंड में लगे ट्रेड फेयर से बाइक चोरी की है।
  • 14 फरवरी को आरोपियों ने पीजीआईएमएस कैंपस से बाइक चोरी की है।

गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वालेगिरोह का खुलासा, तीन काबू

पुलिस ने गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बलियाणा निवासी मंजीत, रीनू व सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है, जिसमें उन्होंने 5 बैटरी व 2 टायर चोरी किए है। चोरीशुदा सामान को आरोपियों के ठिकानों से बरामद किया गया है। थाना आईएमटी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि गांव बलियाणा निवासी विजयपाल ने ऑटो रिक्शा की बैटरी व टायर चोरी होने बारे शिकायत दर्ज कराई।

इसके आधार पर मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि विजयपाल ऑटो रिक्शा चलाता है। उसने 21 जून को अपनी ऑटो रिक्शा गांव में स्थित अपने प्लाट में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो ऑटो रिक्शा की बैटरी व एक टायर चोरी मिला। साथ में खड़ी गांव के विनोद की ऑटो रिक्शा की बैटरी व एक टायर भी चोरी मिला। किसी युवक ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया है। जांच में पाया कि 24 जून को वारदात में शामिल रहे मंजीत, रीनू व सोनू निवासी गांव बलियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपियों को 25 जून को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZeZ7s8

ADD











Pages