नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर सिंह ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमत के विरोध में और निजामपुर ब्लॉक को उप तहसील का दर्जा देने की मांग करते हुए शुक्रवार मुख्यमंत्री के नाम एबीपीओ करतार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि हमारा किसान अपनी फसल को बिजाई के समय से और कटाई तक मशीनरी का प्रयोग करता है किसान की 1 एकड़ फसल पर लगभग 5 हजार रुपए खर्च हो जाते हैं। लॉकडाउन से पहले कच्चे तेल की कीमत बहुत कम हो गई थी, परंतु जब से लॉकडाउन लगा है, पेट्रोल 13 रुपए डीजल पर 16 रुपए टैक्स लगा दिया है। इस तरह अब डीजल, पेट्रोल से भी महंगा हो गया है। यह किसानों के लिए अभिशाप है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए डीजल की कीमत कम की जाए या किसानों को सब्सिडी का प्रावधान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नलवाटी क्षेत्र के नहरें खुदवाने के लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री इसके लिए किसानों को आश्वासन दे चुके हैं, इसके बावजूद भी अभी तक नलवाटी क्षेत्र में एक भी नहर नहीं बन पाई है। 29 अगस्त 2019 को नारनौल के नहर विभाग को केएससी ने आश्वासन दिया था कि बाजरे की फसल करते ही नहरों की खुदाई शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं हो पाया है। अ
ब यहां के किसान आर पार की लड़ाई लडऩे की सोच चुके हैं। उन्होंने निजामपुर ब्लॉक को उप तहसील के दर्जा देने की भी मांग रखी। इस अवसर पर जिला पार्षद प्रतिनिधि कमल सिंह, मूलचंद, भीखाराम, ओमप्रकाश सूबेदार, रघुवीर, सतवीर, राकेश, सरजीत, रोशनलाल, सतीश, दीपक भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqwIhI