करनाल में 46 संक्रमित मिले, शुगर मिल कॉलोनी की चेन से 11, नीलोखेड़ी में स्टॉफ नर्स के परिवार के 7 लोग पॉजिटिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

करनाल में 46 संक्रमित मिले, शुगर मिल कॉलोनी की चेन से 11, नीलोखेड़ी में स्टॉफ नर्स के परिवार के 7 लोग पॉजिटिव

करनाल में सोमवार को 46 पॉजिटिव केस आए हैं। सबसे ज्यादा 11 पॉजिटिव केस शुगर मिल कॉलोनी से आए हैं, यहां पर पहले भी पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। यहां की चेन काफी लंबी हो गई है।

नीलोखेड़ी के स्कूल एरिया में भी स्टाफ नर्स के परिवार के 7 सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। नर्स कहां से संक्रमित हुई इसका कोई सोर्स नहीं है। निसिंग राइस मिल में भी दो केस पॉजिटिव मिले हैं, मिल की चेन से अब तक 15 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

एक केस विकास नगर, मधुबन, रास रेडीजेंसी, सेक्टर-पांच, मोती नगर, सेक्टर-7, बैंक कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, माॅडल टाऊन, चांद सराए, आरकेपुरम, गांव डबकौली और सेक्टर-13 में एक एक केस मिला है। एक पॉजिटिव सेानीपत, एक पानीपत और एक अन्य जिले से संबंधित है। इनमें 11 केस एंटीजेन टेस्ट और 35 केस आरटी सीआर से पाए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से संदिग्ध कुल 28518 लोगों के सैंपल लिए गए।

जबकि इनमें से 27298 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 931 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, 302 एक्टिव हैं और 619 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सोमवार को भी 20 कोरोना पॉजिटिव को छुट्टी मिली।

राइस मिल से संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए
निसिंग के राइस मिल से कोरोना की एक लंबी चेन बन गई है। जो पिछले कई दिनों से टूट नहीं रही है। इसी राइस मिल से पहले भी 15 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं और सोमवार को भी 2 मजदूर पॉजिटिव मिले हैं। एसएमओ डॉ. राजेश जौहरी ने बताया कि रविवार को राइस मिल से मिले संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें सोमवार को एक 20 वर्षीय और दूसरा 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। दोनों राइस मिल में मजदूरी का कार्य करते है। संक्रमित युवक नेपाल के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है।

कैमला में 56 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति शुगर मिल में करता है कार्य
घरौंडा के कैमला गांव के एक 56 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीड़ित करनाल की शुगर मिल में कार्य करता है। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्धों के कोरोना सैंपल लिए। जिसमें यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित के घर को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया है और परिवार के सात अन्य सदस्यों को भी होम क्वारेंटाइन कर दिया है। सीएचसी के एचआई जसमेर सिंह के मुताबिक, कैमला गांव के 56 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण पाया गया है। परिवार के 7 सदस्यों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

क्वारेंटाइन के दिन ड्यूटी पर आई थी नर्स, फैला संक्रमण
नीलोखेड़ी के स्कूल एरिया में एक ही परिवार के सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसमें एक स्टाफ नर्स भी हैं। स्टाफ नर्स की नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी है और स्टाफ नर्स क्वारेंटाइन होने वाले दिन और उससे एक दिन पहले सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर आई थी। यह स्टाफ नर्स किस किस के संपर्क में आई इसकी जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन सोमवार को कोरोना के सैम्पल लेने आई मोबाइल वैन ने अस्पताल में स्टाफ के सदस्यों के सैम्पल भी लिए।

इस स्टाफ नर्स की सास पंजाब गई थी। 23 को उसे हल्का बुखार होने पर सरकारी अस्पताल लाया गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे गुरुकुल अंजनथली भेज दिया गया और परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया जिसमें यह स्टाफ नर्स भी शामिल थी। 25 जुलाई को परिवार के दूसरे सदस्यों के सैंपल लिए गए। 25 को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें गुरुकुल अंजनथली भेज दिया गया। एसएमओ डाॅ. वंदना ने स्वीकार किया कि स्टाफ नर्स 22 और 23 जुलाई को ड्यूटी पर आई थी।

पद संभालते ही बोले-सीएमओ डाॅ. शर्मा कोरोना से लड़ाई लड़ने को सिस्टम करेंगे तैयार
करनाल | सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने सोमवार को करनाल का पदभार संभाल लिया है। जॉइन करने पर सीएमओ ने कोरोना को लेकर अस्पताल स्टाफ की मीटिंग ली। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए सिस्टम तैयार कर रहे हैं। पब्लिक से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में मरीज कहीं पर ही आए उसको प्राथमिकता से अटेंड करें। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराना ही हमारा मकसद है। सीएमओ ने अब तक कोरोना रिपोर्ट की अपडेट ली और अब तक के इंतजामों पर भी बातचीत की गई है। अब आगे क्या सुधार किए जाने हैं उसकी भी लिस्ट बनाने को कहा गया है, ताकि कोरोना को रोका जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निसिंग. संक्रमित मिले युवक को कोविड केयर सेंटर लेकर जाती एंबुलेंस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYs32V

ADD











Pages