गांव उचानी में 8 साल की बेटी नव्या की हत्या के मामले में आरोपी बाप रोहित ने बताया कि मैं पत्नी को दुख का अहसास करवाना चाहता था, इसलिए बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने मोबाइल में हत्या के बाद जमीन पर पड़ी बेटी की वीडियो भी बनाई, ताकि वह पत्नी को दिखा सके। आरोपी के मोबाइल से मिली वीडियो क्लिप को पुलिस ने एफएसएल को भेजा है। आरोपी को एक दिन के रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की घर में कोई बात नहीं मानते थे और न ही सुनते थे। उसकी पत्नी भी झाडू पोछा का काम करती है। वह उसे पसंद नहीं था। इसी कारण उनके घर में रोजाना झगड़ा होता था। रोजाना की लड़ाई से परेशान होकर बच्चों को महिला ने अपने मायके भेजा हुआ था। इस मामले में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि आरोपी से मोबाइल बरामद किया है। उसमें उसने वारदात के बाद वीडियो भी बनाई हुई है। वीडियो को जांच के लिए भेजा दिया है। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
आरोपी से पूरा गांव ही परेशान
आरोपी रोहित से पूरा गांव ही परेशान है। ग्रामीण बताते हैं कि शराब पीकर वह गली में गंदी गाली देते हुए निकलता था। लड़ाई की डर से लोग उससे बचकर रहते थे। गांव में उसका कई बार झगड़ा हो चुका है। घर जाकर पत्नी से झगड़ा करता था। बच्चों को भी मारने की धमकी देता रहता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jObOmY