करनाल बार एसोसिएशन चुनाव आज, प्रधान के लिए राहुल बाली, कंवरप्रीत और बलदेव राणा मैदान में डटे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

करनाल बार एसोसिएशन चुनाव आज, प्रधान के लिए राहुल बाली, कंवरप्रीत और बलदेव राणा मैदान में डटे

करनाल बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार काे होगा। मतदान के समय सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पूरा पालन किया जाएगा। वोटिंग सुबह आठ से शाम 4.30 बजे तक होगी। करनाल बार में 1580 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। आरओ जगमाल सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए राहुल बाली, कंवरप्रीत भाटिया व बलदेव राणा आमने-सामने हैं। उपप्रधान के लिए सुधीर चौहान, हरीश आर्य व प्रवीण चौधरी चुनावी मैदान में डटे हैं।

सचिव के लिए सुमित शर्मा, रीचा और मनोज सचदेवा आमने-सामने हैं। महासचिव के लिए सुनील समाना और सोनल शर्मा के बीच सीधी टक्कर है। कोषाध्यक्ष के लिए फिलहाल सोनू कुमार, प्रदीप वोहरा, तपन वर्मा और राजेश गौड़ चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने गुरुवार को वकीलों के चेंबरों पर जाकर वोट मांगे।

वकीलों के घरों में भी जाकर वोटें मांगे गए। आरओ एडवोकेट जगमाल जटान ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हैं। बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक एसोसिएशन के सदस्य वोट डाल सकते हैं। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी, इसके बाद रिजल्ट की घोषणा होगी।

असंध बार एसोसिएशन का चुनाव भी आज

असंध बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के मद्देनजर शुक्रवार को बार एसो‌सिएशन के चुनाव करवाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र शर्मा व गुरप्रताप सिंह ने बताया कि वकील अनिल कुमार व वीरेंदर सिंह पहले ही क्रमशः उपप्रधान व संयुक्त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि 6 नवंबर को बार एसोसिएशन के प्रधान और सचिव पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karnal Bar Association Election Today, Rahul Bali, Kanwarpreet and Baldev Rana Died for Pradhan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I8J3nb

ADD











Pages