शहर से हटाए जाएंगे बेसहारा पशु, निगम इन्हें भेजेगा गाेशाला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

शहर से हटाए जाएंगे बेसहारा पशु, निगम इन्हें भेजेगा गाेशाला

सीएम सिटी में फिर से आवारा-बेसहारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, हाईवे और शहर में पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को भी उचानी के पास एक गाड़ी के आगे पशु आने से वाे पेड़ से टकरा गई थी। पशुओं के कारण एक माह में 15 से 20 हादसे हो रहे हैं। पिछले साल जीटी रोड पर पशु से टकराने पर दो लोगों की मौत भी हो गई थी। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से गाेशाला की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

निर्णय के अनुसार गऊधाम में 500 और गायों के रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नए शेड का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम के तहत आने वाले गांव फूसगढ़ गांव में निगम की ओर से पहले से गऊधाम व नंदीशाला का निर्माण कराया हुआ है। जहां पर गऊधाम में तकरीबन 1200 गाय और 450 नंदी रखे गए हैं। इसके बावजूद शहर में आवारा-बेसहारा पशुओं की भरमार है।
शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं से लाेग परेशान है। लेकिन गऊधाम में पहले ही अपनी क्षमता से ज्यादा गाय हैं।

इसी कारण से शहर में यह समस्या बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से गऊधाम में गायों को रखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नए शेड बनवाने के लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। सर्वे से निकले निष्कर्ष के अनुसार निगम की इंजीनियरिंग विंग ने योजना पर प्लानिंग तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की योजना के अनुसार गाेशाला में एक शेड बनाया जाएगा। शहर में आवारा-बेसहारा पशुओं की समस्या दिनों दिन बढ़ रही है। तकरीबन 200 से अधिक पशु शहर की सड़कों पर विचरण करते रहते हैं। पेट की भूख शांत करने के लिए बेसहारा पशु इधर-उधर सड़कों पर भटकते रहते हैं। इसमें गाय और सांड दोनों शामिल हैं।

गायों के लिए दो और नंदीशाला में एक और शेड की जरूरत

गोसेवक एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग के अनुसार नगर निगम की ओर से बनाए गए गऊधाम व नंदीशाला में जगह कम पड़ रही है। यहां पर कम से कम गायों के लिए दो और नंदियों के लिए एक और शेड बनाए जाने की जरूरत है। ऐसी व्यवस्था होने पर ही सही ढंग से बेसहारा पशुओं के रखरखाव की उचित व्यवस्था हो सकेगी।

आवारा पशुओं के कारण चोटिल हो रहे राहगीर

शहर में घूमते आवारा पशुओं के कारण राहगीर चोटिल हो रहे हैं। क्योंकि सड़क पर चलते यह पशु अचानक वाहनों के आगे अा जाते हैं, जिससे खासकर दुपहिया वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने पर नियंत्रण खोने से गिर पड़ते हैं। यह पशु सेक्टरों से लेकर मुख्य शहर और कॉलोनियों में घूमते देखे जा सकते हैं। काले रंग के सांड और गाय रात को दिखाई नहीं देते, शहर के लोगों ने भी इस समस्या की शिकायत निगम में की थी। पार्षद भी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं।

गोशाला की क्षमता बढ़ाने को टीम ने किया सर्वे

फूसगढ़ में बनी गाेशाला में गायों को रखने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां पर नए शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। जल्द ही प्लान तैयार कर इसके टेंडर निकाले जाएंगे। आने वाले एक महीने में यह कार्रवाई पूरी की जाएगी। तब तक तूड़ी के खाली शेड में शहर से पकड़ी जाने वाली गायों को रखा जाएगा। गगनदीप सिंह, जाॅइंट कमिश्नर, नगर निगम करनाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Destitute animals will be removed from the city, the corporation will send them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I2OfbP

ADD











Pages