
ट्रैफिक पुलिस ने 17 फरवरी को ब्रिज कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सूदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुल निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने व नियमों का पालन न करने पर एसपी ट्रैफिक ने सिगरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान रोड कम होने, प्रोटेक्शन वॉल और ट्रैफिक वॉलंटियर्स के नहीं होने की वजह से केस दर्ज कराया गया था। मंगलवार को निर्माणाधीन पुल हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GmLw6w