
गाजा बॉर्डर पर सोमवार को फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजरायली सेना के बीच झड़प की घटनाओं में दर्जनों लोग मारे गए हैं। फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में करीब 41 लोग मारे गए हैं। वहीं, 1800 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। फिलिस्तीन की ओर से प्रदर्शन करने वाले लोग, दरअसल येरुशलम में अमेरिकी एम्बेसी खोले जाने के विरोध में हैं। उनका मानना है कि ऐसा कर के अमेरिका सीधे तौर पर येरुशलम को इजरायल का हिस्सा बता रहा है, जबकि फिलिस्तीन शहर के पूर्वी हिस्से पर अपना दावा करता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rIGxYs