केरल पहुंचा मानसून अब तमिलनाडु की तरफ बढ़ा: बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में आंधी-तूफान से 44 की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 May 2018

केरल पहुंचा मानसून अब तमिलनाडु की तरफ बढ़ा: बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में आंधी-तूफान से 44 की मौत

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पिछले 24 घंटोंं में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 19 और झारखंड में 12 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में मरने वालों की तादाद 13 हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के हरदोई, सीतापुर और फर्रुखाबाद जिले में अगले तीन घंटों में बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ, देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों में सोमवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ITA9oJ

ADD











Pages