कर्नाटक के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ा मानसून, मेंगलोर और उडुपी में 9 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 May 2018

कर्नाटक के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ा मानसून, मेंगलोर और उडुपी में 9 घंटे की बारिश से बाढ़ जैसे हालात

कर्नाटक के तटीय जिलों मेंगलोर और उडुपी में मंगलवार को करीब नौ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसे हालात हो गए। उदयनगर में बारिश से हुए हादसे में एक महिला की मौत की भी खबर है। इलाके में एक दिन में करीब 34 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह एक रिकॉर्ड है। बीते 10 साल में यहां एक दिन में 10 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं हुई। बारिश से बिगड़े हालात के बीच गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ की टीम को राहत और बचाव के काम में लगाया है। इन इलाकों में बुधवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तटीय इलाकों में बुधवार को मानसून पहुंच सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2skTpnS

ADD











Pages