
हिसार(हरियाणा)। हिसार में रोड शो के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर गुरुवार को एक युवक ने काला तेल फेंक दिया। वह देवीलाल जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। काले तेल से सीएम के कपड़े खराब हो गए। कुछ छींटे चेहरे पर भी लगे। युवक की शिनाख्त आदमपुर क्षेत्र के जाखौद खेड़ा गांव निवासी प्रवीण के रूप में की गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IvV9Sr