
वाराणसी. निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लाइड स्लैप गिरने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को नदेसर मिंट हाउस स्थिति यूपी सेतु निगम के ऑफिस पहुंची। निलंबित किये सभी ऑफिसर्स और कर्मचारियों से एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद और टीम ने पूछताछ की। एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सिगरा थाने में चारों लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी सिलसिले में हम यहां पूछताछ के लिये यहां आये थे। इनमे से कोई भी शहर छोड़ेगा तो हमें जानकारी देने के बाद ही जाएगा। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर केआर सूदन ने बताया हवा की वजह से डिस्प्लेसमेंट हो जाता है, हमारी गलती नहीं है। हमने बहुत ब्रिज बनाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KzqhRE