पूर्व रॉ प्रमुख के साथ किताब लिखने पर पूर्व आईएसआई चीफ दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ीं; पाक सेना ने जांच के आदेश दिए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 May 2018

पूर्व रॉ प्रमुख के साथ किताब लिखने पर पूर्व आईएसआई चीफ दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ीं; पाक सेना ने जांच के आदेश दिए

भारतीय एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख के साथ किताब लिखने पर पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख रहे असद दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पाक आर्मी ने दुर्रानी के खिलाफ जांच के आदेश दिए। साथ ही सरकार से उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डालने की मांग की, ताकि वो देश छोड़कर न जा सकें। इससे पहले सेना समन भेजकर इस मुद्दे पर उनसे सफाई मांग चुकी है। दुर्रानी पर पाक सेना की आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप है। बता दें कि आईएसआई और रॉ प्रमुख एएस दुलत की किताब का नाम 'द स्पाई क्रॉनिकल्स: रॉ, आईएसआई एंड द इल्यूशन ऑफ पीस' है। ये किताब 23 मई को लॉन्च की गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LAWr0c

ADD











Pages