हाफिज सईद की गिरफ्तारी के लिए हमने ईनाम रखा और वो पाक में खुलेआम घूम रहा: अमेरिका - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 18 May 2018

हाफिज सईद की गिरफ्तारी के लिए हमने ईनाम रखा और वो पाक में खुलेआम घूम रहा: अमेरिका

अमेरिका ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जाहिर की। शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि हमारी सरकार ने जमात-उद-दावा के सरगना के सिर पर ईनाम रखा है और वह पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। यह अमेरिका के लिए गंभीर चिंता का कारण है। विदेश विभाग की प्रवक्ता हेथर नुअर्ट ने यह बात मुंबई हमले पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान पर पूछे गए सवाल पर कही। पिछले दिनों शरीफ ने पहली बार एक इंटरव्यू में कबूला कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2INkXNb

ADD











Pages